अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी, 2 कर्मचारी घायल व 2 हमलावर गिरफ्तार

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में बुधवार को गोलीबारी की घटना खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार दो कर्मचारियों के ऊपर फायरिंग की गई है. कैंपस में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ लिया है. दोनों घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोलीबारी का मकसद अभी अज्ञात है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. 

एएमयू का विवाद से पुराना रिश्ता 

एएमयू समय-समय पर विवादों का विषय बना रहता है. इसी साल मार्च में होली के मौके पर यहां हंगामा हुआ था. होली मना रहे छात्रों पर दूसरे गुट ने हमला कर दिया था. कैंपस में होली खेल रहे छात्रों की पिटाई की गई थी. इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस अफसरों को घेर लिया.

इसी साल मई महीने में भी एएमयू के एसएस हॉल कैंपस में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी. इस घटना में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. दहशत फैलाने के लिए एक गुट ने हवाई फायरिंग भी की. कैंपस में तैनात जवानों ने दो आरोपी छात्रों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घायल बीटेक छात्र को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More