केंद्रीय बजट में उत्तराखंड को आपदा में मदद का भरोसा स्वागत योग्य कदम: महेंद्र भट्ट

देहरादून, 23 जुलाई (आईएएनएस): मंगलवार को संसद में देश का केंद्रीय बजट 2024- 25 संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। भाजपा ने बजट को आत्मनिर्भर, विकसित भारत की संकल्प पूर्ति वाला बजट बताया है। उत्तराखंड के लिए आपदा में मदद काफी अहम है।

केंद्रीय बजट पर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि, आपदा प्रभावित देवभूमि की बजट में विशेष चिंता करने के लिए मैं पीएम, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि बजट से प्राप्त होने वाले ईंधन से राज्य में डबल इंजन सरकार की गति कई गुना तीव्र होगी।

भट्ट ने बजट को समाज के प्रत्येक वर्ग को ताकत देने वाला बताया, जिसमें महिला सशक्तिकरण के माध्यम से उनकी भागीदारी बढ़ाने की बात की गई है। मुद्रा लोन की सीमा में वृद्धि की गई है, साथ ही रोजगार के अनगिनत अवसर देने वाला यह बजट है। यह आत्मनिर्भर विकसित भारत का वह दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट, किसानों, व्यापारियों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ विशेष रूप से मध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला है।

उन्होंने बाढ़ एवं आपदा से लगातार उत्तराखंड में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए बजट में विशेष मदद की घोषणा का स्वागत किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। भट्ट ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदा के चलते प्रत्येक वर्ष देवभूमि को बड़े पैमाने पर राजस्व एवं जन हानि को झेलना पड़ता है। बजट भाषण में परिलक्षित केंद्र की यह चिंता, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों का नतीजा है। जिसके लिए भाजपा, राज्य की जनता तरफ से सीएम का विशेष रूप से धन्यवाद करती है।

–आईएएनएस

स्मिता/एएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More