ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मृदुला भगत सहित सभी सहायक प्राध्यापक चंद्रशेखर आजाद की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. बी.एड. सत्र 2023 – 25 के प्रशिक्षु सोनाली कुमारी ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन संघर्षों से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की.
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मृदुला भगत ने अपने संबोधन में चंद्रशेखर आजाद द्वारा देश आज़ाद कराने में किए गए योगदानों से अवगत कराते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने हेतु मार्गदर्शन किया. आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ मनीष कुमार पासवान ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद युवा पीढ़ी के आदर्श है हमें उनके त्याग एवं बलिदान को आत्मसात करते हुए उनके द्वारा प्रतिपादित सामाजिक सिद्धान्तों को अध्ययन करने की आवश्यकता है.
कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.एड. सत्र 2023- 25 के प्रशिक्षु रिंकी कुमारी, स्वेता कुमारी, मिनल कुमारी, अंजली कुमारी, प्रीती कुमारी, अंगूरी खातून, नूतन कुमारी, सीमा जोजो, रियांशू कुमारी, पूजा रवि, अजीत यादव, मुरली यादव, सूरज कुमार, सदाकत अंसारी, मो. सम्मीउल्ला, डेविड कुमार, निरंजन कुमार, रवि कुमार यादव इत्यादि एवं सभी सहायक प्राध्यापक अवधेश कुमार यादव, डॉ पंकज कुमार पांडेय, वीरेंद्र यादव, डॉ पूजा कुमारी, डॉ पवन कुमार, खुशबू कुमारी, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव सहित सभी शिक्षेकेतर कर्मचारी सुचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, चुन्नु कुमार, सुधीर साव, नागेश सिंह, विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने किया.
