20 हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार, पलामू एसीबी की टीम ने पकड़ा

लातेहार: पलामू एसीबी की टीम ने मंगलवार को लातेहार जिले के बारियातू थाना में पदस्थापित एएसआई धीरेंद्र कुमार सिंह (55 वर्ष) को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसीबी प्रमंडल कार्यालय पलामू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लातेहार के बारियातू थाना में अफीम रखने का एक मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में वादी जय कुमार राणा के भतीजे संतोष राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. कुछ दिनों बाद पुलिस अवर निरीक्षक धीरेंद्र कुमार उसे इसी मामले में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था.  

वादी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, लेकिन बारियातू थाना का यह पदाधिकारी लगातार उस पर पैसे के लिए दबाव बना रहा था. वादी ने आखिरकार इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू से की. मामले का सत्यापन एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक ने किया. जांच में मामला सत्य पाया गया. एसीबी की पलामू छापेमारी टीम ने पुलिस अवर निरीक्षक धीरेंद्र कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एएसआई धीरेंद्र कुमार बिहार के कैमूर जिले के हरिनाथपुर के अहिनौरा गांव का निवासी है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More