कोयलांचल के किले में भाजपा और जयराम के बीच सियासी भिड़ंत!

रांची-कोयला और कोयले की काली कमाई पर वर्चस्व को लेकर गैंगवार के कारण सुर्खियों में रहने वाले कोयलांचल में विधान सभा की कुल 13 सीटों में से 1.धनबाद ( राज सिन्हा भाजपा) 2. निरसा-( अर्पणा सेन गुप्ता- भाजपा) 3. टूंडी (मथुरा महतो- झामुमो) 4. सिन्दरी ( इंद्रदेव महतो- भाजपा) 5. बाघमारा (ढुल्लू महतो-भाजपा) 6. झरिया- पूर्णिमा नीरज सिंह – कांग्रेस) 7.बोकारो ( विरंची नारायण- भाजपा), 8.चंदनकियारी (अमर बाउरी- भाजपा) 9. गोमिया (लंबोदर महतो-आजसू)10. बेरमो (अनुप सिंह कांग्रेस)11.डुमरी ( बेबी देवी – झामुमो), 12.राजधनवार (बाबूलाल  मरांडी भाजपा)  और 13.गांडेय  विधान सभा पर ( कल्पना सोरेन- झामुमो)  का कब्जा है, यानि 13 में से 7 पर भाजपा, 3 पर झामुमो, 2 पर कांग्रेस और 1 पर आजसू का कब्जा है.

13 से 7 पर सीटों भाजपा का कब्जा

इस आंकड़े से साफ है कि अपने कोयले और संसाधन से देश की अर्थ व्यवस्था और सियासत को ईधन प्रदान करता रहा, कोयलांचल पर भाजपा की पकड़ मजबूत है. यदि आजसू के सीट को भी जोड़ दे तो फिलवक्त 13 में कुल 8 विधान सभा की सीटों पर एनडीए का कब्जा है. लेकिन क्या इस बार के विधान सभा में भी यही तस्वीर बनने वाली है या फिर जिस तरीके से कोयलाचंल में टाइगर जयराम की एंट्री हुई है, उसके बाद इसकी तस्वीर बदलने वाली है.

कोयलांचल में तेज होती जयराम महतो की सक्रियता

दरअसल इस बार के विधान सभा चुनाव में भाजपा के इसी किले में जयराम की गतिविधियां तेज होती दिखलायी पड़ रही है, दावा किया जा रहा है कि जयराम महतो की नजर बोकारो,धनबाद, निरसा,सिंदरी,बाधमारा,चंदनकियारी, गोमिया, राजधनवार के साथ ही टूंडी, झरिया, डुमरी और गांडेय पर भी लगी ही हुई है.  यानि भाजपा हो या झामुमो दोनों के सामने खेल बिगड़ने का खतरा मौजूद है. लेकिन आज के दिन 13 में 8 सीटों पर एनडीए का कब्जा है, इस हालत में जयराम की एंट्री का सबसे बड़ा नुकसान भाजपा के लिए बताया जा रहा है. यदि इन 13 सीटों में झारखंड लोकतांत्रिक  क्रांतिकारी पार्टी  5 से 7 पर भी अपना खेल दिखलाती है, तो एक बड़ा उलटफेर हो सकता है, और यदि उसके हाथ आती है तब तो पूरा खेल ही बदल सकता है. लोकसभा चुनाव के वक्त भी इनमें से कई सीटों पर उसका प्रदर्शन शानदार रहा था. चंदनकियारी,बाधमारा, गोमिया, टूंडी, डुमरी में अपनी पहली एंट्री में शानदार सफलता मिली और यहीं से जयराम के अंदर कोयलांचल फतह का सपना जागा.

कोयलांचल में झटके से विखर सकता है भाजपा का सपना

भाजपा के लिए यह चुनौती और भी गंभीर इसलिए हैं, क्योंकि झामुमो के पास इसकी क्षतिपूर्ति के लिए संताल और कोल्हान जैसा मजबूत किला है, जबकि भाजपा को नुकसान का सामना करना पड़ता है, तो फिर उसके सामने सिर्फ पलामू का रास्ता ही नजर आता है, पिछले कुछ दिनों से झामुमो भी पलामू में अपने संगठन को विस्तार देने की कवायद में जुटा नजर आ रहा है. कल्पना सोरेन का पलामू दौरा इसी रणनीति का नतीजा था. यानि इस बार पलामू भी भाजपा के लिए सुरक्षित नहीं है, वहां भी मजबूत चुनौती मिलने वाली है. इस हालत में कोयलांचल में यदि भाजपा को झटका लगता है, तो उसके सामने एक गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है. लेकिन इसका एक दूसरा पहलू यह भी  है कि पहले से ही कोयलांचल में अपेक्षाकृत कमजोर रही झामुमो को जयराम का झटका लगता है, तो फिर वह भी संकट में घिरा नजर आ सकता है और जिस तरीके से हालिया दिनों में उसकी कोशिश कांग्रेस पर अपनी निर्भरता को कम करने की रही है, उसकी वह मंशा विखर सकती है.

 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More