खड़गे के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर कांग्रेस : अजय राय

लखनऊ, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया। बड़ी संख्या में पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने खड़गे को बधाई देते हुए पार्टी में उनके योगदान की चर्चा की।

उन्होंने कहा “जब से मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की कमान संभाली है, पार्टी की प्रगति और उन्नति हो रही है। उनके नेतृत्व में हम आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

अन्य मुद्दों पर बात करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों के सामने मालिक और काम करने वालों के नाम लिखने के आदेश को उन्होंने “गलत” बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले भी कांवड़ यात्रा हुई, लेकिन तब कहीं ये बातें सामने नही आईं। लोग एक-दूसरे की मदद करते थे, यह पूरी तरह से समाज के आपसी सौहार्द्र को खराब करने वाली बात है। यह आदेश वापस लेना चाहिए। अपनी कमियों को छुपाने के लिए सरकार ऐसे फैसले लेती रहती है। बेरोजगारी और पेपर लीक समेत तमाम मुद्दों पर योगी सरकार विफल साबित हुई है।

रेल हादसे को लेकर उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी संसद के सोमवार से शुरू हो रहे सत्र में इन मुद्दों को उठाएगी। उन्होंने कहा, “लगातार ट्रेन हादसे के मद्देनजर रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। वह अपनी जिम्मेदारियों से भागना चाह रहे हैं। आम जनता इन सब बातों को समझ रही है। जिसकी जान जा रही है, केंद्र सरकार को उसकी कीमत समझनी चाहिए।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जन्मदिन की बधाई खड़गे जी! आपकी अथक सेवा और जनहित के प्रति समर्पण एक प्रेरणा है। आपके लिए ढेर सारा प्यार। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More