सासाराम में छत से गिरे दंपति, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

रोहतास: रोहतास जिले के लोहरा डीह गांव में हुए एक हादसे में एक दंपति घर की छत से नीचे गिर गए। हादसे में पति नरेश पासवान की मौत हो गई, जबकि पत्नी पवित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद घायल दंपत्ति को उपचार के लिए सदर अस्पताल सासाराम अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला के पति नरेश पासवान की मौत हो गयी। जबकि महिला की हालत गंभीर होने की वजह से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद आईएएनएस ने जब पुलिस से इसके बारे में जानना चाहा तो पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, जांच की जाएगी।

बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी किसी काम से घर की छत पर गये थे जहां बैलेंस बिगड़ने से दोनों एक साथ नीचे जमीन पर आ गिरे। इसके बाद घर और आसपास के लोगों ने दोनों पति-पत्नी को दौड़ कर उठाया। गिरने के बाद दोनों पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। पति नरेश की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से दोनों को अस्पताल ले जाने में भी काफी दिक्कत आई।

 

हालांकि घटना के विषय में नजदीकी रिश्तेदार और पड़ोसी अलग-अलग बातें बताते हैं। आईएएनएस ने जब इस पर दंपत्ति के पुत्र नागेश्वर पासवान से बात की तो उन्होंने बताया कि “उसके पिता नरेश पासवान तथा मां पवित्री देवी छत से गिर गए थे। इलाज के दौरान उसके पिता नरेश पासवान की मौत हो गयी, जबकि मां को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के दौरान हालत गंभीर होने की वजह से हायर सेंटर रेफर किया गया है।“

हालांकि पूरे मामले में पुलिस अधिकारी अभी प्रारंभिक जांच करने की बात कह रहे हैं।

–आईएएनएस

पीएसएम/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More