सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठीचार्ज अत्याचार की प्रकाष्ठा- नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी
.jpg)
रांची: सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे सहायक पुलिस कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज और उस लाठी चार्ज में छात्र नेता देवेन्द्रनाथ महतो का गंभीर अवस्था में घायल होने के बाद रिम्स में रेफर किये जाने के बाद सियासत गर्म हो चुकी है. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने इस लाठी चार्ज को सरकार की बर्बरता बताते हुए घोऱ निंदा की है,अमर बाउरी ने कहा है कि वर्ष 2019 में विधान सभा चुनाव के वक्त हेमंत सोरेन ने इस सहायक पुलिस कर्मियों को स्थायी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस पांच साल में सिर्फ हर बार इसका आश्वासन मिलता रहा, थक हार कर जब सहायक पुलिस कर्मियों ने सीएम आवास का रुख किया तो अब लाठियां बरसायी जा रही है.
हेमंत सरकार से मूलवासी – आदिवासियों को बचाव !
“स्वघोषित शेरदिल” हेमंत जी तनिक भी लज्जा बची है❓
कार्यालय में तो जबरदस्त तालियां बजा रहे होंगे आप लोग – @JmmJharkhand❓#Shame pic.twitter.com/gyzHyYq7K1
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) July 19, 2024
नक्सलियों से लोहा लेने वाले पुलिस कर्मियों पर पुलिस का डंडा
सहायक पुलिस कर्मियों पर हुए इस लाठी चार्ज पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने भी निशाना साधा है, अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए बाबूलाल ने लिखा है कि “सहायक पुलिसकर्मियों की मांगों को पूरा करने के बजाय हेमंत सरकार पुलिस भेजकर लाठी डंडे चलवा रही है। नक्सलियों को भगाने के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर देने वाले सहायक पुलिसकर्मियों को अब राज्य की पुलिस ही पीट रही है, उनका गुनाह सिर्फ एक है कि उन्होंने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठायी”
सहायक पुलिसकर्मियों की मांगों को पूरा करने के बजाय हेमंत सरकार पुलिस भेजकर लाठी डंडे चलवा रही है। नक्सलियों को भगाने के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर देने वाले सहायक पुलिसकर्मियों को अब राज्य की पुलिस ही पीट रही है, उनका गुनाह सिर्फ एक है कि उन्होंने अपने अधिकारों के लिए आवाज… pic.twitter.com/j2azX45oPb
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 19, 2024
लाठीचार्ज में देवेन्द्रनाथ महतो की हालत गंभीर
आपको बता दें कि सहायक पुलिस कर्मियों के घेराव का समर्थन करने पहुंचे देवन्द्रनाथ महतो के उपर लाठीचार्ज की खबर है, घायल अवस्था में देवेन्द्र नाथ महतो तो तत्काल रिम्स रांची रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. सहायक पुलिस कर्मी दो जुलाई से मोराबादी मैदान में धरने पर बैठे हैं. आज सीएम आवास घेराव का कार्यक्रम था, देवेन्द्रनाथ महतो भी सहायक पुलिस कर्मियों को अपना समर्थन देने पहुंचे थें. लेकिन इसी बीच सहायक पुलिसकर्मियों की ओर से बैरक तोड़ अंदर जाने की कोशिश की जाने लगी. जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से भिड़ंत हो गयी, और इस अफरातफरी में सुरक्षाकर्मियों की ओर से अंधाधून लाठीचार्ज किया गया, देवेन्द्र नाथ महतो भी इसी लाठी चार्ज का शिकार हो गयें. प्रत्यशदर्शियों का दावा है कि सहायक पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की गयी है.
सरकार के साथ वार्ता, वेतन में 25 फीसदी बढ़ोतरी का आश्वासन
हालांकि इस बीच सरकार और सहायक पुलिस कर्मियों के बीच वार्ता भी हुई, जिसमें सरकार ने अनुबंध अवधि में एक वर्ष सेवा विस्तार, आरक्षण का लाभ और वेतन में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी का आश्वासन दिया है. झारखंड पुलिस के एडीजी मुख्यालय आरके मलिक ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सहायक पुलिस कर्मियों की सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया है.
