असम- त्रिपुरा में सबसे अधिक बांग्लादेशी घुसपैठ और झारखंड में बवाल: सुप्रियो भट्टाचार्य
.jpg)
रांची: जैसे-जैसे विधान सभा की सरगर्मी तेज हो रही है, भाजपा की ओर से बांग्लादेशी घुसपैठ को एक बड़ा सियासी मुद्दा बनाने की कोशिश जारी है. हिमंता विस्व सरमा से लेकर बाबूलाल मरांडी और शिवराज सिंह चौहान बांग्लादेशी घुसपैठ पर हर दिन एक नया मोर्चा खोलते नजर आते हैं. बाबूलाल मरांडी के ट्वीटर अकाउंट पर तो बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर कई बड़े दावे हैं.
बांग्लादेशी घुसपैठ पर झामुमो का पलटवार
लेकिन इन दावों के बीच अब झामुमो का पलटवार भी सामने आने लगा है. झामुमो महासचिव सप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के सामने सवालों की छड़ी लगाते हुए पूछा है कि पिछले आठ साल से त्रिपुरा में किसकी सरकार है? क्या वहां बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्य़ा खत्म हो गयी? असम में किसकी सरकार है? खुद असम के सीएम हिमंता इस बात को स्वीकार रहे हैं असम में सबसे बांग्लादेशियों का घुसपैठ हुआ. यानि भाजपा अपने राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने में नाकाम रही और अब जब चुनाव का समय आया है, तो भाजपा नेताओं को झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या दिखलायी पड़ रही है, लेकिन भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि सीमा की सुरक्षा किसके हाथ में है?
अजीबोगरीब है बाबूलाल की मानसिक दशा
सुप्रियो ने कहा है कि बाबूलाल की मानसिक स्थिति तो और भी अजीब है, वह सोशल मीडिया पर बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर हर दिन एक नया पोस्ट डालते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि यह घुसपैठ हो क्यों रही है? इसका जिम्मेवार कौन है? सीमा की सुरक्षा इतनी कमजोर क्यों है? बाबूलाल मरांडी को हर मदरसा में बांग्लादेशी घुसपैठियां नजर आता है, वह भूल जाते हैं कि मदरसा धार्मिक तालीम का स्थल है और यदि मदरसा होना ही गुनाह है तो यूपी में 16513 रिकोग्नाइज्ड और 449 मदरसा क्यों संचालित किया जा रहा है, इसमें महज
भाजपा शासित राज्यों में मदरसों का आंकड़ा
558 सरकारी मदरसा हैं. मध्यप्रदेश में 20,650 मदरसों को सरकारी सहयोग क्यों मिल रहा है? गुजरात में 1130 मदरसे को भाजपा सरकार फंड क्यों दे रही है? भाजपा शासित राज्यों का मदरसा ठीक और झारखंड के मदरसों में बांग्लादेशी घुसपैठियों का ठिकाना. बांग्लादेशी घुसपैठ और मदरसा जिहाद के नाम पर धार्मिक उन्माद पैदा करने की साजिश. यही भाजपा का दोगला चरित्र है, एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास का नारा लगाते हैं, और दूसरी तरफ शुभेंदु अधिकारी एक नया नारा “सबका साथ नहीं, जो हमारे साथ, उसका विकास” लेकर सामने आता है. अब भाजपा कार्यकर्ता ही कन्फ्यूज्ड हैं कि उसे किस नारे के साथ चलना है. इतना कन्फ्यूजन से बेहतर है कि भाजपा अब संगठन से अल्पसंख्यक मोर्चा को ही समाप्त कर दे.
