भील प्रदेश की मांग तेज! भारत आदिवासी पार्टी की ओर से समर्थन का एलान

रांची: राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश के 49 जिलों को मिलाकर एक नये भील प्रदेश की मांग तेज होती नजर आ रही है. बांसवाड़ा में भील समाज का सबसे बड़ा संगठन आदिवासी परिवार समेत 35 संगठनों की एक महारैली में राजस्थान के 33 में से 12 जिलों को भील प्रदेश में शामिल करने की मांग की गयी. भारत आदिवासी पार्टी की ओर से भी इस मांग का समर्थन करते हुए सांसद राजकुमार रोत ने कहा है कि जल्द ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को ज्ञापन सौंपा आदिवासी समाज की इस भावना से अवगत करवाया जायेगा.

अपनी परंपरा और संस्कृति का संरक्षण करे आदिवासी समाज

इसके साथ ही आदिवासी समाज से अपनी परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का आह्वान भी किया गया. आदिवासी परिवार संस्था की संस्थापक सदस्य मेनका डामोर ने कहा कि हम तब तक की सुरक्षित हैं, जब तक हमारी पहचान सुरक्षित है. यदि हमने अपनी पंरपरा और संस्कृति का संरक्षण नहीं किया तो जल्दी ही सब कुछ मिट जायेगा. मेनका डामोर ने कहा कि आज कल आदिवासी समाज की महिलाएं भी हिन्दू महिलाओं के समान सिंदूर लगा रही है, व्रत रख रही है, यदि हम इसी दिशा में आगे बढ़ते रहें तो फिर हमारी पंरपरा का क्या होगा. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम हिन्दू नहीं हैं, हमारी पंरपरा और संस्कृति अलग है. लेकिन आज कर आदिवासी महिलाएं भी पंडितों का चक्कर लगा रही है. 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More