US Election 2024: नैंसी पेलोसी ने खोला चुनावी मोर्चा

वॉशिंगटन डीसी: डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीएनएन की बहस में बुरी तरह पिछड़ने वाले बाइडन अब कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की वरिष्ठ राजनेता और पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी भी बाइडन के खिलाफ हो गई हैं। उन्होंने बाइडन के साथ फोन पर बातचीत में निजी तौर पर कहा है कि पोल से पता चलता है कि आप (बाइडन) डोनाल्ड ट्रंप को नहीं हरा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बाइडन दूसरे कार्यकाल की मांग करते रहते हैं तो वह नवंबर में सदन जीतने के डेमोक्रेट्स के अवसरों को नष्ट कर सकते हैं।  पेलोसी के इस बयान पर बाइडन ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव जीतने का उनके पास अभी भी मौका है। 

नैन्सी पेलोसी ने बिडेन से क्या कहा?

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक स्रोत ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने जवाब देते हुए पेलोसी से कहा कि उन्होंने पोल देखे हैं जो संकेत देते हैं कि वे जीत सकते हैं। एक अन्य स्रोत ने बाइडन को पोल के बारे में रक्षात्मक बताया। एक बिंदु पर, पेलोसी ने बाइडन के लंबे समय के सलाहकार माइक डोनिलॉन से डेटा पर बात करने के लिए फोन लाइन पर आने के लिए कहा।

हालांकि, अब ऐसा लगता है कि पेलोसी ने बाइडन का समर्थन करना अब पूरी तरह से बंद कर दिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या पेलोसी को ऐसा लगता है कि बाइडन को इस दौड़ से बाहर हो जाना चाहिए। पिछले हफ्ते एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, यह राष्ट्रपति पर निर्भर करता है कि उन्हें चुनाव लड़ना है या नहीं। हम सभी उन्हें निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। 

डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख फंडरेजर में से एक, अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने कहा कि जो बाइडन समय से नहीं जीत सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, “शीर्ष डेमोक्रेट्स चक शूमर, हकीम जेफरीज, नैंसी पेलोसी, सीनेटर, प्रतिनिधि और अन्य उम्मीदवार जो इस चुनाव में हार का सामना कर रहे हैं, उन्हें बाइडन को समझाना चाहिए।

बता दें कि बाइडन ने हाल ही में पेलोसी के पति पर 2022 में हथौड़े से हुए हमले का मजाक उड़ाने के लिए ट्रंप की आलोचना की थी। अपनी उम्र और मानसिक परेशानियों के कारण राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने के दबाव के बीच राष्ट्रपति बाइडन कोविड पॉजिटिव पाए गए। उनके कोविड पॉजिटिव होने से स्थिति और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गई है। 

15 दिनों में दूसरी बार बाइ़डन-पेलोसी ने की बात

27 जून को राष्ट्रपति चुनाव की बहस के बाद से कैलिफोर्निया के सांसद और बाइडन के बीच दूसरी ज्ञात बातचीत को बताता है। जबकि, बातचीत की सटीक तारीख स्पष्ट नहीं थी, एक स्रोत ने इसे पिछले सप्ताह के भीतर होने के रूप में वर्णित किया। पेलोसी और बाइडन ने जुलाई की शुरुआत में भी बात की थी।

ट्रंप पर हुए हमले पर भी जताई नाराजगी

दूसरी तरफ नैंसी पेलोनी ने पिछले हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “एक ऐसे व्यक्ति जिनका परिवार राजनीतिक हिंसा का शिकार रहा है। मैं प्रत्यक्ष रूप से जानती हूं कि किसी भी प्रकार की राजनीतिक हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। मैं भगवान का शुक्रिया करूंगी की पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं।” पेलोसी के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने (पेलोसी) शुक्रवार से बाइडन के साथ बात नहीं की।

अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने कहा:

शीर्ष डेमोक्रेट्स चक शूमर, हकीम जेफरीज, नैंसी पेलोसी, सीनेटर, प्रतिनिधि और अन्य उम्मीदवार जो इस चुनाव में हार का सामना कर रहे हैं, उन्हें बाइडन को समझाना चाहिए।”

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More