Giridih News: श्री महावीर कुटिया मंदिर प्रांगण में 22 सितंबर से गूंजेगी बाबा श्याम की जयजयकार

गिरिडीह: श्री श्याम सेवा मंडल (रजि.), गिरिडीह द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 47वाँ वार्षिक महोत्सव मंगलवार, 22 सितंबर से श्री महावीर कुटिया मंदिर प्रांगण, कुटिया रोड, रामबाग में शुरू होगा।
महोत्सव के प्रथम दिन सुबह 9 से 11 बजे तक बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित होगी तथा दोपहर 2:15 बजे भव्य निशान एवं पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार से बुधवार तक अखंड भजन-कीर्तन होगा। महोत्सव में बाबा का भव्य श्रृंगार, दरबार, अखंड ज्योत, सवामणी एवं छप्पन भोग विशेष आकर्षण रहेंगे।
महोत्सव को सफल बनाने में संयोजक संजय कुमार भुदौलिया, सह-संयोजक किशन अग्रवाल, अध्यक्ष बाँके बिहारी शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज खण्डेलवाल, सचिव कुणाल कुमार मोदी, सह-सचिव संजय शर्मा (CA), कोषाध्यक्ष प्रभात खेतान एवं सह-कोषाध्यक्ष नारायण सौंधालिया सहित पूरी आयोजन समिति सक्रिय रूप से जुटी हुई है। आयोजन समिति ने सभी श्याम प्रेमियों से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होकर बाबा श्री श्याम के दर्शन एवं भजन-कीर्तन का लाभ लेने की अपील की है।
