Bokaro News: उत्पाद विभाग ने अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

बोकारो: बोकारो सहायक उत्पाद आयुक्त अरबिंद कुजूर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापामारी दल का गठन कर बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गायत्री नगर में उत्पाद टीम ने अवैध रूप से संचालित एक मिनी शराब फैक्ट्री का उद्वेदन कर विभिन्न कंपनियों के विदेशी अवैध शराब, शराब बनाने का सामग्री बरामद कर सहित इस अवैध कारोबार में संलिप्त एक आरोपी अजय अग्रवाल को गिरफ्तार किया।
प्रेस को संबोधित करते हुए सहायक उत्पाद आयुक्त अरबिंद कुजूर ने कहा कि मुख्य आरोपी विकास चंद्रा मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है, बरामद की गई अवैध शराब का बाजार मूल्य करीब 6 से 7 लाख बताया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध शराब कारोबारियों में छापामारी चलती रहेगी। इस छापामारी दल में उत्पाद निरीक्षक अमित गुप्ता, विनय सिंह सहित होम गार्ड के जवान शामिल थे।
