Koderma News: जैन मुनि सुयश सागर ने कहा जीवन को संयमित और नियंत्रित बनाना ही संयम

कोडरमा: जैन धर्म का पर्वाधीराज दशलक्षण पर्यूषण का छठा दिन जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम संयम धर्म एवं धूप दशमी पर्व के रूप में मनाया। झुमरीतिलैया में धर्म और ज्ञान की गंगा बहा रहे महासंत जैन मुनि श्री 108 सुयश सागर गुरुदेव ने अपनी पीयूष वाणी मे भक्तजनों को कहा कि संयम समझने का नहीं अंतरंग में उतारने का विषय है संयम व्यक्ति को पूज्य और वंदनीय बनाता है बिना संयम के मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती है। दूसरों पर कंट्रोल नहीं अपने पर कंट्रोल करो। जीवन को संयमित और नियंत्रित बनाना ही संयम है।

मनुष्य को बाहर से नहीं अंदर से जागने की आवश्यकता है। इंद्रियों पर कंट्रोल करके ही संयम धर्म को धारण किया जा सकता है। मनुष्य को हमेशा विवेक पूर्वक काम करना चाहिए। यत्न पूर्वक कार्य करने से ही संयम होता है। नियम और संयम के साथ जीवन जीना चाहिए। इसके बिना मनुष्य भी पशु के समान है। योगी का जीवन हमेशा स्वतंत्र जीवन होता है। और मन को अपने अनुसार चलाते हैं। परंतु भोगी व्यक्ति मन का गुलाम बन कर जीते हैं। निग्रंथ के बिना निर्वाण की प्राप्ति नहीं हो सकती है। संसार के बंधन को तोड़ कर संयम धर्म को धारण किया जा सकता है।

दोनों मंदिरों में बड़े ही भक्ति भाव पूर्वक भक्त जनों के द्वारा धूप दशमी का पर्व मनाया गया। विश्व शांति मंत्रों को बोलकर कर्मों की निर्जरा के लिए धूप अग्नि में विसर्जित किया गया। पर्युषण महापर्व पर निर्जल उपवास कर रहे वृत्तियों को समाज के मंत्री नरेंद्र झाझंरी, संयुक्त मंत्री राज छाबड़ा भंडारी सुनील सेठी मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक सुरेश झाझंरी सुशील छाबड़ा चातुर्मास कमेटी के सभी संयोजक एवं सहसंयोजक शिविर संयोजक सिद्धांत सेठी कुणाल ठोलिया एवं पार्षद पिंकी जैन ने सभी व्रतधारियों को नमन करते हुए उसकी अनुमोदना की। आज बड़ा मंदिर मे मूल नायक पारसनाथ भगवान पर प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा का सौभाग्य सुरेंद्र सरिता सौरभ काला परिवार को मिला।

चंदा प्रभु भगवान का बिहार कराकर पांडुक शीला पर विराजमान करने एवं प्रथम कलश शांति धारा करने का सौभाग्य कांता देवी धर्मपत्नी कमल कुमार छाबड़ा के जन्म दिवस पर राजीव अमित सौरभ छाबड़ा परिवार को मिला। भगवान महावीर स्वामी की शांति धारा का सौभाग्य भी उन्हें मिला। पंडाल परिसर में भगवान चंदा प्रभु एवं महावीर स्वामी का बिहार कर कर प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा का सौभाग्य सुशील ऋषभ अभिषेक काला एवं मंजू देवी विक्की बाकलीवाल परिवार दुर्ग को मिला।

नया मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की शांति धारा का सौभाग्य सुशील सुमित कनिष्क छाबड़ा परिवार को एवं शांतिलाल छाबड़ा परिवार को मिला। आदिनाथ भगवान की बेदी पर शांति धारा करने का सौभाग्य जयकुमार आशीष अभिषेक अक्षय गंगवाल परिवार को मिला। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने धार्मिक एवं प्रेरणादायक संदेश से लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन एवं राजकुमार अजमेरा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More