Koderma News: पॉलिटेक्निक परिसर में चल रहे एनसीसी शिविर के सातवें दिन कैडेटों ने दिखाए कौशल

10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सैन्य प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाते एनसीसी कैडेट्स।

कोडरमा: बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिंबू, कीर्ति चक्र के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-XII) के सातवें दिन राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग 600 एनसीसी कैडेटों ने विभिन्न प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

45 झारखंड बटालियन एनसीसी के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, ड्रिल स्क्वायर टेस्ट, बेयोनेट प्रतियोगिता, प्लाटून अटैक प्रतियोगिता, वॉलीबॉल, प्रतियोगिता बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता, बेस्ट फायरर प्रतियोगिता, बेस्ट एनसीसी कैडेट (सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग), सिंबल ऑफ एक्सीलेंस तथा ओवरऑल चैंपियन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल आयोजित किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों का अंतिम रूप से चयन किया गया।

प्रतियोगिताओं के संचालन में सूबेदार चंपा मुर्मू, सूबेदार ससुमेर सिंह, नायब सूबेदार शशि कुमार नायक, सूबेदार राजू तिर्की, सूबेदार जतरू तिर्की, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा, ट्रेनिंग एनजीओ सुधीर मिश्रा, पीआई विनय कुमार गिरी, हवलदार घनश्याम, सौरभ कुमार, दीपक कुमार, गोपाल कुमार एवं फिल्मन होरो सहित अन्य प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कमांडिंग ऑफिसर पारस लिंबू कीर्ति चक्र के दिशा निर्देश में प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए गठित समितियों ने प्रदर्शन के आधार पर विजेता कैडेटों का चयन किया।

चयनित कैडेटों को 22 सितंबर 2026 को बागीटांड़ स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर हजारीबाग से आ रहे ब्रिगेडियर दीपक गौर को ड्रिल परेड एवं सलामी के पश्चात ब्रिगेडियर दीपक गौर, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिंबू, कीर्ति चक्र तथा शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार एवं सूबेदार मेजर जी.के. चौधरी की उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विजेताओं को ट्रॉफी एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिंबू ने कहा कि एनसीसी कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य और व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं अनुशासित प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के सफल संचालन में विभिन्न संस्थानों के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार (राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा), लेफ्टिनेंट सी.के. दुबे (सैनिक स्कूल तिलैया), लेफ्टिनेंट डॉ. विजेंद्र कुमार कुशवाहा (जेजे कॉलेजसिद्धार्थ कुमार एवं दिग्विजय कुमार का महत्वपूर्ण योगदान एवं अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More