Giridih News: ELC बैठक में SIR, नए मतदाता पंजीकरण और ELC 2.0 की प्रगति की समीक्षा

गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य/प्राचार्य तथा Electoral Literacy Club (ELC) के समन्वयकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों, प्रपत्र-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण, 18-19 आयु वर्ग के युवाओं के मतदाता पंजीकरण तथा ELC 2.0 के तहत ऑनलाइन पंजीकरण एवं गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 5 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। इस अवधि में पात्र नागरिकों से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के नियमानुसार निष्पादन की प्रक्रिया जारी है।

जिले में प्रपत्र-6 के 44,025 आवेदन प्राप्त

समीक्षा के दौरान विधानसभा क्षेत्रवार प्राप्त प्रपत्र-6 की स्थिति से अवगत कराया गया। जिले के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से अब तक कुल 44,025 प्रपत्र-6 प्राप्त हुए हैं। इनमें 28-धनवार से 7,120, 29-बगोदर से 11,472, 30-जमुआ से 6,141, 31-गांडेय से 6,118, 32-गिरिडीह से 5,586 तथा 33-डुमरी से 7,592 प्रपत्र-6 प्राप्त हुए हैं।

18-19 आयु वर्ग के 20,219 युवाओं के आवेदन

बैठक में 18-19 आयु वर्ग के युवाओं के मतदाता पंजीकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस आयु वर्ग से संबंधित कुल 20,219 प्रपत्र-6 प्राप्त हुए हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार धनवार में 3,523, बगोदर में 5,990, जमुआ में 2,034, गांडेय में 2,876, गिरिडीह में 2,304 तथा डुमरी में 3,492 प्रपत्र-6 प्राप्त हुए हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने UDISE+ में उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पात्र युवाओं की सूची तैयार कर छात्रवार मतदाता पंजीकरण की स्थिति का सत्यापन करने का निर्देश दिया। संबंधित प्रतिवेदन 25 सितंबर 2026 तक जिला निर्वाचन शाखा, गिरिडीह को उपलब्ध कराने को कहा गया।

ELC 2.0 के तहत 162 ELC का पंजीकरण

बैठक में ELC 2.0 के अंतर्गत Electoral Literacy Clubs के ऑनलाइन पंजीकरण एवं गतिविधियों की निगरानी की भी समीक्षा की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 18 सितंबर 2026 तक जिले में कुल 162 ELC का पंजीकरण दर्ज किया गया है। इनमें 77 पंजीकरण ERO/DEO Login में लंबित हैं, जबकि 85 पंजीकरण DEO Login से सत्यापित किए जा चुके हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार ELC पंजीकरण में धनवार के 26, बगोदर के 35, जमुआ के 36, गांडेय के 18, गिरिडीह के 27 तथा डुमरी के 20 ELC शामिल हैं।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं ELC समन्वयकों को पात्र युवाओं के मतदाता पंजीकरण को प्राथमिकता देने तथा लंबित पंजीकरण एवं सत्यापन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान युवाओं को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी देने और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संबंधित पदाधिकारियों को प्रपत्र-6 के लंबित आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन, पात्र युवाओं के पंजीकरण की स्थिति का सत्यापन तथा ELC 2.0 के तहत लंबित ऑनलाइन पंजीकरण को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मौके पर सहायक समाहर्ता यश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More