Koderma News: सांसद खेल महोत्सव व रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 की घोषणा

कोडरमा: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांसद खेल महोत्सव 2026 एवं रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन पुरुष एवं महिला वर्ग में किया जाएगा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष टूर्नामेंट में अधिकतम 24 पुरुष टीम एवं 8 महिला टीम ही भाग ले सकेंगी। पुरुष वर्ग में पहले आने वाली 24 टीमों का ही पंजीकरण किया जाएगा।
सभी इच्छुक टीमों के कप्तान एवं टीम मैनेजर को अपने 18 खिलाड़ियों के आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ 26 सितंबर 2026, दिन शनिवार, प्रातः 11 बजे तक चाराडीह स्थित सांसद आवासीय कार्यालय में उपस्थित होकर बैठक में भाग लेना अनिवार्य है।
बैठक के दौरान ही सभी टीमों का पंजीकरण किया जाएगा तथा टूर्नामेंट से संबंधित खेल के नियम एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। टीम के कप्तान एवं टीम मैनेजर की उपस्थिति आवश्यक है। जो टीम पहले पहुंचेगी, उसी क्रम में उसका पंजीकरण फॉर्म जमा किया जाएगा। पुरुष वर्ग में पहले 24 टीमों का ही पंजीकरण किया जाएगा।
स्थानीय खिलाड़ियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना
टूर्नामेंट में बाहरी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाएगा। केवल कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोडरमा जिले के स्थानीय खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। स्थानीय खिलाड़ी के सत्यापन के लिए आधार कार्ड ही मान्य दस्तावेज होगा।
टूर्नामेंट से संबंधित विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7903697090 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में मुख्य रूप से मयंक यादव, वीरेंद्र मेहता, राजकुमार यादव, वासदेव यादव, विजय राय, संजय शर्मा, कृष्णा ब्रह्मपुरिया, मनोज साव, रामदेव मोदी, सुजीत मेहता, ईश्वर मोदी, रवि यादव, अर्जुन यादव, आदि लोग उपस्थित थे।
