Bokaro News: नावाडीह थाना पुलिस की तत्परता, एक घंटे में खोज निकाला गुम हुआ मोबाइल

बोकारो: बाजार में गुम हुआ मोबाइल नावाडीह थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के महज एक घंटे के अंदर खोजकर उसके मालिक को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार नावाडीह थाना क्षेत्र के निवासी महेश कुमार का मोबाइल बाजार में कहीं गुम हो गया था। मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने नावाडीह थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे के अंदर पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर लिया और महेश कुमार को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर महेश कुमार काफी खुश हुए और नावाडीह थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।
पुलिस की इस तत्परता और सक्रियता की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।
