Hazaribagh News: पदमा चौक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर महुआ शराब संग एक गिरफ्तार

आरोपी सुरेंद्र कुमार गिरफ्तार।

हज़ारीबाग़: पदमा चौक के पास अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बेचने के खिलाफ पदमा ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 लीटर महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से सुरेंद्र कुमार, पिता गुंजन साव, निवासी पदमा चौक, थाना पदमा, हजारीबाग को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के कारोबार की सूचना के आधार पर पदमा ओपी की टीम ने पदमा चौक के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक गैलन में रखी करीब 45 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में पदमा ओपी कांड संख्या 323/26, दिनांक 13 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 274, 275, 292 तथा झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

छापेमारी दल में पदमा ओपी प्रभारी एसआई श्रवण कुमार, एसआई आलोक कुमार सोरेन, एएसआई मनोज कुमार महतो समेत पदमा ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More