Koderma News: प्रथम जिला स्तरीय जंप रोप चैंपियनशिप 2026 का झुमरी तिलैया में सफल आयोजन

कोडरमा: जिला जंप रोप एसोसिएशन (KDJRA) के तत्वावधान में प्रथम जिला स्तरीय जंप रोप चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन The Rameshwar Valley School, झुमरी तिलैया में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, खेल अकादमियों से लगभग 220 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी गति, संतुलन, शारीरिक क्षमता, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
जिला चैंपियनशिप में आर वी एस के बच्चों ने पाँच गोल्ड मेडल प्राप्त किए जिनके नाम क्रमश आराध्या कंडवे, साहित्य सिंह, रागी, प्रांजल और पीहू है। वही दो सिल्वर मेडल भी प्राप्त करने वालो के नाम जानवी और पीहू सोनी है और आठ ब्रोंज मेडल पाने वाले प्रणव, उमंग, ऋषब, संगम, गुंजोत, प्प्रियांशी, अनाया और आर्यन बने। सभी मेडलिस्ट के जोड़ से विद्यालय ने जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और सेकंड पोजीशन की ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय की प्राचार्या रश्मि वर्णवाल ने बच्चों को बधाई दी और सबको सुनहरे भविष्य के लिए शुभ कामनाए प्रेषित की।
कार्यक्रम की शुरुयात सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत नृत्य द आर वी एस की बच्चियों ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन हर्ष राज ने बखूबी किया। अतिथियों का स्वागत जम्प रोप के सचिव ने बुके देकर और द आर वी एस के निदेशक प्रवीण मोदी ने पौधा देकर किया गया। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से 30 सेकंड स्पीड स्प्रिंट, स्पीड हॉप एवं वन लेग जैसी रोमांचक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। जहाँ बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के Patron एम.डी. तौफीक हुसैन थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश राय तथा उपाध्यक्ष गौतम कुमार,अर्चना कुमारी एवं अंशु मेहता उपस्थित रहे। सचिव अंशु राज ने आयोजन के संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।संगठन की खेल गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से विशिष्ट अतिथियों में गतका अध्यक्ष अमरजीत आनंद, योगासन अध्यक्ष आकाश सेठ एवं खो-खो अध्यक्ष सिमरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के Technical Director कौशल कुमार बने, जबकि Tournament Chairman की जिम्मेदारी विल्सन पॉल, मिथिलेश कुमार एवं हर्ष राज ने संभाली। आयोजकों ने कहा कि जंप रोप केवल एक खेल नहीं बल्कि बच्चों में फिटनेस, संतुलन, गति और आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। आयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, विद्यालयों, खेल अकादमियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में कोडरमा जिले में जंप रोप एवं अन्य खेलों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
