Koderma News: मॉडर्न किड्स पैराडाइज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गणेशोत्सव

कोडरमा: मॉडर्न किड्स पैराडाइज, ए यूनिट ऑफ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी सी वर्मा ने बच्चों के साथ विधिवत पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजा के दौरान पूरा विद्यालय परिसर “गणपति बाप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।
इस उत्सव में प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया । जिसमें क्ले मॉडलिंग मिट्टी से भगवान गणेश की सुंदर मूर्तियां बनाना, पत्तों से गणेश जी बनाना पत्तों द्वारा गणेश जी की आकृति बनान, स्पंज डैबिंग पेंटिंग स्पंज की मदद से गणेश जी की चित्रकारी क्राफ्ट गतिविधि कागज से गणेश जी का मुकुट और अन्य हस्तकला शामिल है।
इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को हमारी संस्कृति से जोड़ने और पर्यावरण के अनुकूल उत्सव मनाने का संदेश दिया गया। अंत में प्रधानाचार्य जी सी वर्मा ने सभी बच्चों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
