Koderma News: सतगावां में बासोडीह दुर्गा पूजा समिति की बैठक, महाष्टमी पर होगा भव्य जागरण

कोडरमा: सतगावां समलडीह बरियारडीह बासोडीह दुर्गा पूजा समिति की आज एक बैठक हुई। बैठक मे पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, सचिव महेन्द्र यादव उपाध्यक्ष मनु चौधरी अजय चौधरी और समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यो ने भाग लिया। सभी सदस्यो ने बारी बारी से दुर्गा पूजा हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया।
समिति के निर्णय के अनुसार महाष्टमी 18 अक्तूबर की रात्रि मे भव्य जागरण आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। जागरण मे भोजपुरी के मशहूर कलाकार छोटू छलिया और उनके सहयोगी एक महिला गायिका और छह महिला नृत्यांगनाएं शामिल होंगे।
पूजा समिति द्वारा इस बार दुर्गा मंदिर परिसर मे भव्य पंडाल एवं बासोडीह बाज़ार मे लाइट लगाने की पूर्ण व्यवस्था की जाएगि। मौके पर मौजूद कपिल देव चौधरी, दिनेश चौधरी, हीरा लाल चौधरी, दिनेश यादव, नरेश चौधरी, विकास चौधरी, छोटी चौधरी, सास्वत कुमार, मधूसूदन चौधरी, रामकिशोर चौधरी, एवं पूजा समिति के सभी सदस्य गण मौजूद थे।
