Koderma News: मुनि श्री सुयश सागर महाराज के सानिध्य में 16 सितंबर से शुरू होगा दशलक्षण महापर्व

मुनि सुयश सागर।

कोडरमा: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री दिगंबर जैन समाज के सानिध्य में भादो शुक्ल पंचमी से भादो शुक्ला 14 तक चलने वाली 10 दिवसीय दशलक्षण पर्युषण महापर्व 16 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इसकी तैयारी जैन समाज के सभी लोग कर रहे हैं।

इस बार दशलक्षण महापर्व पर यहाँ विराजित अध्यात्म योगी तपस्वी प्रातः स्मरणीय जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज के मंगल आशीर्वाद से ओर उनके छत्रछाया में होगा। महापर्व के पूर्व दिवस पर महापर्व के अवसर पर जैन मंदिर में पारसनाथ भगवान के वरदानी छाव में 1008 पारसनाथ भगवान की प्रतिमा पर प्रथम कलशा अभिषेक ओर शांति धारा का सौभाग्य समाज के भक्तों को प्राप्त हुआ।

इसके बाद चौबीस त्रिलोक तीज की पूजा की गई। पूजा के पश्चात मुनि श्री ने अपने उदगार में रोट तीज पर्व की महिमा को बताया। कहा कि मन मे श्रद्धा हो तो किसी भी तरह के उपवास संयम और त्याग को पालने में कठिनाई नही होती है। ओर सभी नियम सुगमता से पालन हो जाते है। कल से समाज के सभी लोग संयम और त्याग धारण कर अपने जीवन में पुण्य अर्जित करेंगे।

तत्पश्चात अतिथि देवो भव राऊरकेला से आये सचिन जैन चुड़ीवाल, लोकेश जैन, गया जी से आये आशीष-जुली जैन के साथ कई भक्तों का विरागोदय वर्षायोग कमेटी ने दुपट्टा, माला, तिलक लगाकर स्वागत किया। मुनि श्री को आहार देने का सौभाग्य सुरेश-नरेंद्र जैन परिवार को प्राप्त हुआ। सभी को मुनि श्री ने मंगल आशीर्वाद दिया।संध्या में भब्य आरती के साथ णमोकार चालीसा का पाठ हुया।

जिसमे प्रतिदिन की भांति सेकड़ो लोग उपस्थित थे।स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री ने बताया कि आगामी भादो माह में कई कार्यक्रम होंगे जिसमे विरागोदय साधना संस्कार शिविर, दशलक्षण पर्व, सोलह कारण पर्व आदि बहुत पर्व इस भादो माह में रहता है। इन सभी की जानकारी दी। कोडरमा मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राज कुमार जैन, इस आयोजन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More