Sahebganj News: सकरीगली में 20वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

20वीं झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीईओ सह डीएसओ नयन कुमार।

साहिबगंज: कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की स्वीकृति एवं जिला कबड्डी एसोसिएशन सह आयोजन समिति के तत्वावधान में शनिवार से 20वीं झारखंड राज्य जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हो गया। रेलवे मैदान, सकरीगली में 12 से 14 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डीईओ सह डीएसओ नयन कुमार, विशिष्ट अतिथि एईएन वेद व्यास शरण, जिला योजना पदाधिकारी अनुज कुमार, कबड्डी संघ संरक्षक बच्चू यादव, राज्य कबड्डी संघ के गोपाल ठाकुर, राज्य ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व नारियल फोड़ कर किया।

इस प्रतियोगिता में राज्य के बालक वर्ग की 22 और बालिका वर्ग की 18 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यहां से चयनित खिलाड़ी अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। देर रात 9 बजे तक बालक व बालिका वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।

प्रतियोगिता का पहला मैच साहिबगंज और गोड्डा बालिका टीम के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान साहिबगंज ने शानदार खेल दिखाते हुए गोड्डा को 26 अंकों के बड़े अंतर से हरा दिया। साहिबगंज ने 38 अंक बनाए जबकि गोड्डा की टीम 12 अंक पर सिमट गई।आयोजकों ने बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों को 8-8 पूल में बांटा है।

बालक वर्ग:
पूल A: बोकारो, लातेहार
पूल B: कोडरमा, रांची
पूल C: पूर्वी सिंहभूम, चतरा, सरायकेला
पूल D: जामताड़ा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम
पूल E: देवघर, साहिबगंज, पाकुड़
पूल F: गढ़वा, लोहरदगा, रामगढ़
पूल G: पलामू, दुमका, हजारीबाग
पूल H: गिरिडीह, गोड्डा, धनबाद

बालिका वर्ग:
पूल A: कोडरमा, गिरिडीह
पूल B: हजारीबाग, जामताड़ा
पूल C: धनबाद, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम
पूल D: बोकारो, दुमका, सरायकेला
पूल E: साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़
पूल F: रामगढ़, चतरा, लोहरदगा
पूल G: पलामू, खूंटी, लातेहार
पूल H: गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, रांची

कौन कहाँ से आए?

बोकारो – विक्की कुमार / जावेद रज़ा, धनबाद – करण कुमार / राहुल कुमार, हजारीबाग – सर्वोत्तम कुमार, गढ़वा – हरेंद्र पासवान / संतोष मौर्य, लोहरदगा – सचिन उरांव, लातेहार – अनुज राम, रांची – सूरज मुंडा / प्रीति कुमारी, पूर्वी सिंहभूम – बादल कुमार, देवघर – रितिक कुमार पांडेय / नीतू कुमारी, गोड्डा – शिवम कुमार, जामताड़ा – छोटू कुमार / आबिद अंसारी व नीरज कुमार / झूलन सिंह, दुमका – शशिकांत हांसदा / मिरु देवी, कोडरमा – नवाज दिलशान / बिट्टू कुमार, गिरिडीह – चंद्रदेव सिंह / रिमझिम कुमारी।

इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सह साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत कुमार सोनू, सचिव लालू यादव, उपसचिव उत्तम कुमार, अनुराग, जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, रमाकांत मिश्र मौजूद थे। तकनीकी पदाधिकारी के रूप में आलोक कुमार, सीताराम रजक, मुकेश कुमार, जय शंकर प्रसाद, अमित आनंद, उपेंद्र कुमार, सुवज्ञा कुमारी, पूजा कुमारी, राधिका वान्द्र, महावीर कुमार, शमशेर अंसारी, ऋषिकेश कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार महतो, करण कुमार, कौशल सिंह, राज स्वर्णकार, अमित कुमार, सोनी कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More