Koderma News: मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

कोडरमा: मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा की ओर से विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर ‘डी-क्लब’ का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के कुल 55 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान नागरिकों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) और वजन की जांच की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार लोगों को स्वास्थ्य संबंधी उचित चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।
शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। शाखा पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं, जिसके कारण छोटी स्वास्थ्य समस्याएं आगे चलकर गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती हैं।
इसी उद्देश्य से मंच की ओर से सेवा कार्य के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से 55 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर शाखा अध्यक्ष मोहित संघई, सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, परियोजना निदेशक रोहित संघई, आशिष शर्मा, अजय शर्मा, विनीत संघई सहित मंच के अन्य सदस्य मौजूद थे।
