Koderma News: नो-मैपिंग मतदाताओं की सतगावां में हुई सुनवाई

सतगावां: सतगावां प्रखंड कार्यालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत जिन मतदाताओं का पूर्व के निर्वाचक नामावली से मैपिंग नहीं हो पाया है, वैसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए बुलाया गया, जिसमें आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गयी। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सुनवाई की प्रक्रिया का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र मतदाताओं के दस्तावेजों की नियमानुसार जांच करते हुए मैपिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करें। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि द्वारा मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में दस्तावेज सही पाए जाने पर संबंधित मतदाताओं की मैपिंग की कार्रवाई की गई।
साथ ही, मतदाताओं को एसआईआर-2026 के तहत आवश्यक प्रक्रिया एवं दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश बैठा, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, प्रशिक्षु उपसमाहर्ता, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे तथा मतदाताओं की सहायता करते हुए सुनवाई एवं मैपिंग की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया।
