Koderma News: तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत में 12869 मामलों का हुआ ऐतिहासिक निष्पादन

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को इस वर्ष के तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता, एवं सुलभ न्याय पाने का सशक्त माध्यम है।
इसके माध्यम से जहाँ एक ओर लोगों के समय एवं पैसो की बचत होती है, वहीं लोगों को त्वरित न्याय भी मिल पाता है। उन्होंने सभी विभाग के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। वादों के निष्पादन के दृष्टिकोण से कोडरमा का ग्राफ काफी ऊँचा है। इसके लिए यहाँ के सभी न्यायिक पदाधिकारी बधाई के पात्र है।
लोक अदालत में दोनों पक्षों की जीत होती है। आज झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के संरक्षण में व्यवहार न्यायालय, धनबाद में आयोजित विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह को कोडरमा न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ एवं पारा लीगल वोलेनटियर सहित अन्य स्टेक होल्डर ने यू ट्यूब के लिंक के माध्यम से जुड़कर ऑनलाइन अवलोकन किया। प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने सभी बेंचो का निरीक्षण किया एवं बेंच के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
सुनवाई के लिए तेरह बेंचो का किया गया गठन: इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 13 बेंचो का गठन किया गया। बेंच संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायलय अमितेष लाल, अधिवक्ता भुनेश्वर राणा, बेंच संख्या दो में जिला जज प्रथम सचिन्द्र नाथ सिन्हा, अधिवक्ता सुरेश कुमार, बेंच संख्या तीन में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा व अधिवकता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या चार में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या पांच में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञा बाजपाई, अधिवक्ता सुमन जायसवाल, बेंच संख्या छः में सिविल जज सीनियर डिवीज़न सत्यभामा कुमारी व अधिवक्ता प्रीति कुमारी, बेंच संख्या सात में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी संध्या प्रसाद , अधिवक्ता संगीता रानी, बेंच संख्या आठ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज, अधिवक्ता रीना कुमारी, बेंच संख्या नौ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय, अधिवक्ता टीनू कुमारी, बेंच संख्या दस में मुंसिफ मिथिलेश कुमार व अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा, बेंच संख्या ग्यारह में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, सदस्य ममता सिंह व सदस्य कुमारी अनुपमा, बेंच संख्या बारह में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी व अधिवक्ता कीर्ति कुमारी एवं बेंच संख्या तेरह में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, सदस्य शिल्पी चटर्जी व अधिवक्ता रीतम कुमारी ने मामले की सुनवाई की।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल तेरह बेंचो के माध्यम से कुल 12869 वादो का निष्पादन किया गया जिसमे लंबित वादों की संख्या 961 तथा प्री-लिटिगेशन के 11908 मामले (बैंक ऋण व अन्य ) शामिल है जबकि विभिन्न विभागों से कुल 13,79,83,815/- ( तेरह करोड़ उनयासी लाख तिरासी हजार आठ सौ पन्द्रह ) रुपये राजस्व की वसूली की गई। मौंके पर अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, मुंसिफ मिथिलेश कुमार, न्यायाधीश प्रभारी बिकास कुमार भगत, एल. डी. एम. विमल कान्त झा, स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक सतीश कुमार सिंह, वन विभाग, उत्पाद विभाग, विधुत विभाग के पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, आशीष कुमार सिन्हा, मनोज मिश्रा, रविन्द्र कुमार, महेश्वर कुमार, मूंगा लाल दास, विकास कुमार, दीपक कुमार, अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमार सहित भारी संख्या में अधिवक्ता, न्यायालयकर्मी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि व पक्षकार गण मौजूद थे।
