गिरिडीह: सिकदारडीह पंचायत में शोक सभा, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह: गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत सिकदारडीह पंचायत सचिवालय परिसर में बुधवार को स्थानीय मुखिया जमिला खातुन की अगुवाई में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
मुखिया जमिला खातुन ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सिकदारडीह पंचायत के विकास के लिए सड़क, तालाब, विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी सहित कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। उनके योगदान को पंचायत के लोग हमेशा याद रखेंगे।
मुखिया प्रतिनिधि मेहताब मिर्जा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जननेता थे। गिरिडीह के विकास के लिए उन्होंने जो कार्य किए, वह अविश्वसनीय हैं। उनके निधन से क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है।
शोक सभा में कमल दास, सीताराम दास, रूमा मरांडी, तबारक मिर्जा, माला देवी, गौरी देवी, रेशमी देवी, शुभम विश्वकर्मा, अफताब शेख, सदाम अंसारी, राबिया खातुन, साबरा खातुन, उषा देवी, ममता देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
