मिर्जाचौकी स्टेशन के पास अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

साहिबगंज। मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के साइडिंग की ओर एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, साहिबगंज भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 55 से 60 वर्ष बताई जा रही है। शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ मिला।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने स्टेशन के आसपास अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री होने की बात कही है। आशंका जताई जा रही है कि वृद्ध ने शराब का सेवन किया होगा और नशे की हालत में गिरने के बाद उसकी मौत हुई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

आरपीएफ ने मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने हल्के पीले रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पैंट पहन रखी थी।

आरपीएफ मिर्जाचौकी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके परिवार अथवा परिचितों के बारे में जानकारी रखता है, तो मिर्जाचौकी आरपीएफ, जीआरपी या नजदीकी थाना से संपर्क कर सूचना देने में सहयोग करें, ताकि मृतक की पहचान कर शव को परिजनों को सौंपा जा सके।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More