मेरिडियन अकादमी में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखते मेरिडियन अकादमी के शिक्षक

कोडरमा: मेरिडियन अकादमी, गुमो में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत विद्यालय के उप प्राचार्य एम. एल. शर्मा द्वारा स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शिक्षकों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का सार्वजनिक जीवन एवं समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से झारखंड ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि खो दिया है।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास झारखंड सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा खेल एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी थी। श्रद्धांजलि सभा का समापन दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More