Sudivya Kumar Sonu Live Update: सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन
Updates
4:53 PM

बेटे हर्ष कुमार ने दी पिता सुदिव्य कुमार सोनू को मुखाग्नि

झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। उनके छोटे बेटे हर्ष कुमार ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। अंतिम विदाई के वक्त परिवार के सदस्यों, समर्थकों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से माहौल बेहद भावुक हो गया।
4:50 PM

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुटे। उनके अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों, कार्यकर्ताओं और अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं का पहुंचना जारी रहा। यात्रा के दौरान रास्ते भर लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे माहौल में शोक की लहर रही और लोगों ने भावुक होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
12:37 PM

देवेंद्र नाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि देवेंद्र नाथ महतो ने X पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के 14वें दिन वह सिमडेगा पहुंचे। कोर्ट मैदान में छात्रों और यात्रा में शामिल साथियों के साथ झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर मौन व्रत रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

12:34 PM
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर के बाद पूरे शहर में शोक का माहौल है। उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और समर्थक लगातार पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए जुट रहे हैं।
12:07 PM
रांची डीसी ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू राज्य के विकास के प्रति समर्पित एक अहम व्यक्तित्व थे। रांची डीसी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की।
11:40 AM

दो दिनों तक आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

मंत्रिमंडल सचिवालय के जारी संकल्प के मुताबिक 6 और 7 सितंबर को झारखंड में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी भवनों और संस्थानों पर, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, तिरंगा आधा झुका रहेगा। वहीं, राजकीय शोक की अवधि में राज्य में किसी भी तरह के आधिकारिक अथवा राजकीय कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
11:30 AM

मंत्री हफीजुल हसन ने जताया दुख

4:05 AM

सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर को सीएम हेमंत ने दिया कंधा

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नम आंखों के साथ दिवंगत मंत्री को अंतिम विदाई दी।
3:55 AM

सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा शुरू

गिरिडीह में झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। इनमें झामुमो कार्यकर्ता, मंत्री के परिजन और स्थानीय निवासी भी मौजूद हैं।
2:28 AM

CM हेमंत सोरेन समेत कई अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत आईजी, डीआईजी, गिरिडीह एसपी और डीसी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
2:02 AM

सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सुप्रीयो भट्टाचार्य

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य रविवार को गिरिडीह पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सोनू के निधन पर गहरा दुख जताया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
1:21 AM

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भावुक पोस्ट

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने X अकाउंट पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “अचानक छोड़कर कहां चले गए भाई।” उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर पर यकीन करना बेहद मुश्किल हो रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि महज दो दिन पहले तक साथ बैठकर राज्य और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा करने वाला अपना व्यक्ति अचानक हमेशा के लिए दूर हो जाएगा, यह स्वीकार करना मन को विचलित कर रहा है।
1:20 AM

श्रद्धांजलि देने पहुंचे धनबाद DC और SSP

गिरिडीह: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। उन्होंने गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

लेखक के बारे में

By digital.samridhbharat@gmail.com

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More