मंत्री सुदीव्य सोनू की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक जैसी समस्या की खबर, हालत नाजुक

गिरिडीह: देर रात मंत्री सुदीव्य सोनू की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक जैसी समस्या हुई है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि देर रात से ही अस्पताल में प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, मंत्री की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
हालांकि, अस्पताल प्रबंधन या प्रशासन की ओर से फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत काफी गंभीर है।
