Trump Attack Case: ट्रम्प की हत्या के प्रयास की जांच में कहां तक पहुंची हैं जांच एजेंसियां?

ट्रम्प अटैक अपडेट: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जिसने हमला किया था उसके पीछे मकसद का अबतक पता नहीं चल पाया है। हमलावर थामस मैथ्यू क्रुक्स के मकसद की जानकारी जांचकर्ताओं को अबतक हाथ नहीं लगी है। FBI ने हमालवर क्रुक्स के फोन कंप्यूटर घर और कार को खंगाल लिया है और 100 से ज्यादा लोगों से उसके बारे में पूछताछ की है।लेकिन यह अभी तक रहस्य ही है कि उसने ट्रंप पर फायरिंग क्यों की। उसने इस बारे में लिखित में भी कुछ नहीं छोड़ा है। क्रूक्स के बेथेल पार्क हाई स्कूल के सहपाठियों ने उसे होशियार, लेकिन अलग-थलग रहने वाला व्यक्ति बताया, जो अक्सर हेडफोन लगाए रहता था। इंटरनेट मीडिया पर उसकी मौजूदगी बहुत कम थी और उसकी किसी भी तरह की मजबूत राजनीतिक धारणा का संकेत नहीं मिलता जिसे हमले के मकसद का पता चल सके।
पिता मैथ्यू क्रुक्स ने 2013 में खरीदी थी राइफल
एक सहपाठी ने बताया कि उसे लगभग रोज बुली किया जाता था। एक छात्र के रूप में क्रूक्स ने अपनी हाई स्कूल राइफल टीम के लिए प्रयास किया था, लेकिन खराब निशानेबाजी के कारण उसे नकार दिया गया था। वह एक नजदीकी शूटिंग रेंज (170 मीटर) क्लेयरटन स्पोर्ट्समेन क्लब का सदस्य था। उल्लेखनीय है कि ट्रंप का मंच उससे 135 मीटर दूर था। उसने जिस राइफल का इस्तेमाल किया था, वह उसके पिता मैथ्यू क्रुक्स ने 2013 में खरीदी थी।
हमला की स्थिति और स्थान

जैसे ही ट्रंप ने भाषण देना शुरू किया, हमलावर सतर्क हो गया. थोड़ी ही देर बाद गोलियों की आवाज़ सुनाई देने लगी. ट्रंप ने पहले अपना दायां कान पकड़ा. फिर नीचे झुके और मंच पर लेट गए. तब तक सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स एक्टिव हो चुके थे. तड़-तड़-तड़ की आवाज़. अफ़रातफ़री. सीक्रेट सर्विस की घेराबंदी।
जांच एजेंसी FBI की रिपोर्ट:
एफबीआई के तकनीकी विशेषज्ञों ने थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के फोन तक सफलतापूर्वक पहुंच बनाई है, और वे उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विश्लेषण करना जारी रखे हैं।
विषय के निवास और वाहन की तलाशी पूरी हो गई है।
एफबीआई ने कानून प्रवर्तन कर्मियों, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और अन्य गवाहों के लगभग 100 साक्षात्कार किए हैं। यह काम जारी है।
एफबीआई 13 जुलाई को बटलर, पेनसिल्वेनिया में हुई रैली में हुई गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई और पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप तथा अन्य दर्शक घायल हो गए। यह घटना हत्या के प्रयास और संभावित घरेलू आतंकवाद के रूप में हुई है।
हालांकि अब तक की जांच से पता चलता है कि शूटर ने अकेले ही काम किया, लेकिन एफबीआई यह पता लगाने के लिए तार्किक जांच गतिविधि जारी रखे हुए है कि क्या इस हमले से जुड़े कोई सह-षड्यंत्रकारी थे। इस समय, सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कोई मौजूदा चिंता नहीं है।
एफबीआई ने शूटर की हरकतों के पीछे कोई मकसद नहीं पहचाना है, लेकिन हम घटनाओं के क्रम और शूटिंग से पहले शूटर की हरकतों को निर्धारित करने, साक्ष्य एकत्र करने और उनकी समीक्षा करने, साक्षात्कार आयोजित करने और सभी सुरागों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। हमने जांच के लिए शूटर का टेलीफोन भी प्राप्त कर लिया है।
अमेरिका में प्रेसिडेंट की असेसीनेट (assassinate) करने का सिससिला बहोत ही लम्बा चला आया है, चलिए थोड़ी सी हिस्टरी जानते है।
14 अप्रैल 1865 – अब्राहम लिंकन
2 जुलाई 1881 – गेम्स गारफील्ड
6 सिंतबर 1901 – विलियम मैककिनले
22 नवम्बर 1963 – जॉन एफ़ कैनेडी
ऐसे कई अमेरिकी प्रेसिडेंट को जान से मारा गया है।
इसी तरह हैरी ट्रूमैन, फ्रैंकलिन रूजवेल्ट, रोनाल्ड रीगन, गेराल्ड फोर्ड और जॉर्ज बुश जैसे अमेरिकी प्रेसिडेंट पर जानलेवा हमले भी हुए है, हालांकि हमलावर नाकाम रहे।
अमेरिका की हिस्ट्री में प्रेजिडेंट और प्रेजिडेंट इलेक्ट को मिला कर ऐसे 15 अटैक हुए है।
