लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ, 17 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में भेंट की। हालांकि, इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से आगामी विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की है। इसके अलावा प्रदेश के राजनीतिक और विकास पर भी बातचीत हुई होगी। राज्यपाल से सीएम की मुलाकात को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की और उन्हें जिम्मेदारियां दी।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मंत्री अपने प्रभार वाली सीटों पर सप्ताह में दो रात्रि निवास करें। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने सभी प्रभारी मंत्रियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि हर एक ग्रुप को कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी है और सबसे ज्यादा फोकस बूथ को मजबूत करने पर करना है।

गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में नौ विधायकों के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई कटेहरी, मिल्कीपुर, करहल, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी और खैर सीटों के अलावा कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से करहल, कुंदरकी, कटेहरी, मिल्कीपुर और सीसामऊ सीट पर सपा काबिज रही है। जबकि, फूलपुर, खैर और गाजियाबाद सीट भाजपा के पास थी। मीरापुर की सीट पर भाजपा की सहयोगी दल रालोद तथा मझवां की सीट पर निषाद पार्टी को जीत मिली थी।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More