Jharkhand Politic: जेडीयू में एंट्री पर भाजपा का ताला! बुरे फंसे झारखंडी चाणक्य सरयू राय

रांची: राजनीति में अपने अक्खड़ अंदाज और अपने कथित भ्रष्टाचारी विरोधी मुहिम के लिए जाने वाले सरयू राय के सियासी तीरों का जख्म आज भी कई सियासी सुरमाओं को सहलाता रहता है. वह चारा घोटाला का मामला हो या मधु कोड़ा लूट कांड, एक के बाद एक खुलासे से सरयू राय झारखंड-बिहार की सियासत में मोटी लकीर खिंचते रहे, फिलहाल उनके निशाने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना और पूर्व सीएम रघुवर दास है. सरयू राय का दावा है कि भले ही बन्ना गुप्ता और रघुवर दास अलग-अलग सियासी पार्टियों में हो, लेकिन सत्ता की मलाई मिल बैठ कर खाते हैं और यदि बन्ना गुप्ता के विरुद्ध उनके द्वारा पेश साक्ष्यों पर हेमंत सरकार आगे बढ़े तो एक बड़े घोटाले का सामने आना तय है. इसके साथ ही उनका दावा है कि रघुवर राज के दौरान जो लूट हुई. उस लूट का खुलासा करने के बजाय हेमंत सोरेन की सरकार फाइलों को दबाती रही, यानि सियासी  दल चाहे कोई भी हो, सरयू राय की नजर हर किसी के भ्रष्टाचार पर टिकी रही. लेकिन सरयू राय की मुसीबत यह है कि जिस बन्ना गुप्ता और रघुवर दास को वह निशाने पर ले रहे हैं, वह उनके सियासी प्रतिद्वंधि भी रही है, उनका पुराना विधान सभा क्षेत्र पश्चिमी जमशेदपुर से फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता विधायक है, और जिस पूर्वी जमशेदपुर से फिलहाल सरयू राय विधायक है, वह रघुवर दास का पुराना अखाड़ा रहा है, रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर से पांच बार के लगातार विधायक रहे हैं और दावा किया जाता है कि रघुवर दास का मन ओडिशा के राजभवन में बैठे बैठे बोर हो चुका है, वह इस विधान सभा चुनाव में एक बार फिर से पूर्वी जमशेदपुर के अपने किले से चुनावी जंग में उतरने की तैयारी में है. यानि वह पूर्वी जमशेदपुर की सीट हो या पश्चिमी  जमशेदपुर की सीट, दोनों में इस बार फिर से कड़ी चुनौती पेश होनी है, और सियासी पीच में मौजूदगी के लिए यह जरुरी है कि आप चुनाव जीत कर विधान सभा तक पहुंचे, यही सरयू राय की चुनौती है, और इसी चुनौती का सामना करने लिए सरयू राय के एक सियासी बैसाखी की खोज है, यह ठीक है कि पिछला चुनाव वह बतौर निर्दलीय जीतने में कामयाब रहें, लेकिन हर बार निर्दलीय जीत हासिल करना इतना आसान नहीं होता, इसका एहसास सरयू राय को भी है, और उन्होंने कहा भी है कि निर्दलीय चुनाव जीतना एक टेढ़ी खीर है, इस बार पर किसी चुनाव चिह्न पर ही मैदान में उतरेंगे.   

चार से पांच सीटें आते ही झारखंड में खेल करने की स्थिति में होगी जदयू

इसी क्रम में सरयू राय ने सीएम हेमंत से मुलाकात की. जिसके बाद दावा किया जाने लगा कि सरयू राय की पार्टी का झामुमो में विलय होने वाला है, लेकिन ठीक इस मुलाकात के बाद सरयू राय ने अपनी पार्टी भारतीय जन मोर्चा का जदयू में विलय करने की घोषणा कर दी, दावा किया कि जल्द ही इस  विलय की औपचारिकता पूरी कर ली जायेगी और जदयू पूरी मजबूती के साथ झारखंड में चुनावी अखाड़े में अपना जलबा दिखलायेगी, लेकिन झारखंड में जदयू की इस प्राण प्रतिष्ठा की इस कवायद को भाजपा के अंदर बगावत का झंडा माना गया, इस बात की आशंका जतायी जाने लगी कि अपनी पलटवाजियों के लिए ख्यात- कुख्य़ात नीतीश को झारखंड में पैर पसारने की यह कवायद आने वाले दिनों में भाजपा के लिए मुसीबतों का कारण बनने वाला है. वह कब किसके साथ रहें, यह तो खुद जदयू के नेताओं को भी पत्ता नहीं रहता, इस हालत में जिस प्रकार बिहार में तीसरे दर्ज की पार्टी होकर जदयू सरकार को हांकती रही है, ठीक यही स्थिति भाजपा के लिए झारखंड में भी बन सकती है, यदि पांच से सात सीटें भी आ गयी और भाजपा सत्ता की दहलीज पर खड़ी नजर आने लगी, उस हालत में नीतीश का पैंतरा क्या होगा, इसका आकलन मुश्किल है.उपर से सरयू राय जैसे घाघ राजनेता का साथ, किसी भी वक्त भाजपा की सियासी जमीन को खिसका सकता है.

गंगा की राजनीति में सरयू की एंट्री का औचित्य नहीं

दावा किया जाता है कि इधर सरयू राय जदयू के साथ अपने रिश्तों की दुहाई देते रहे और उधर भाजपा इस रिश्ते में मट्ठा डालने की मुहिम पर निकल पड़ी, आनन-फानन में  दिल्ली तक संदेशा पहुंचाया गया, आने वाले खतरे से अवगत करवाया गया और जैसे ही दिल्ली दरबार से ऑपरेशन नीतीश को हरि झंडी मिली, ईडी की टीम एक ही झटके में पटना से लेकर दिल्ली पुणे तक छापेमारियों का तूफान खड़ा करने लगी. नीतीश तक संदेशा पहुंचाया गया कि गंगा की राजनीति में सरयू की एंट्री का औचित्य नहीं है. अपने नाक के बाल संजीव हंस और गुलाब यादव के ठिकानों पर ईडी की दस्तक तेज होती ही नीतीश कुमार ने सरयू राय को लेकर झारखंड जदयू नेताओं को अपना पैंतरा बदलने का आदेश दिया, यह साफ करने को कहा कि सरयू राय के सारे बयान उनकी निजी विचार है, जदयू पूरी शिद्दत के साथ भाजपा के साथ खड़ी  है, और झारखंड में जो कुछ भी होगा, वह भाजपा की रजामंदी के साथ ही होगा. और इसके साथ ही जदयू के साथ आने की सरयू राय की हसरतों पर पानी फिरता नजर आने लगा. लेकिन फिर वही सवाल अब जमशेदपुर की सियासत में क्या होगा? अब किस वैसाखी के सहारे सरयू राय की विधान सभा में एंट्री होगी, हर बार निर्दलीय चुनाव लड़ कर जीत हासिल करना बच्चों का खेल नहीं है, 2019 की परिस्थितियां कुछ दूसरी थी, कांग्रेस की ओर से गौरव बल्लभ पंत को मैदान में उतारे जाने के बावजूद हेमंत सोरेन सरयू राय के पक्ष में खड़े थें, खुद सरयू राय भी हेमंत का गुणगान कर रहे थें, हालांकि आज भी सरयू राय हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई मोर्चा नहीं खोला है, लेकिन क्या हेमंत सोरेन इस बार भी सरयू का संकट मोचक बन कर सामने आयेंगे. और यदि नहीं आयें, कांग्रेस ने किसी मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया, उधर रघुवर दास या तो खुद या किसी संबंधी को मैदान में उतार दिया तो फिर हालात क्या होगा, क्योंकि पूर्वी जमशेदपुर वही सीट है, जहां से रघुवर दास पांच पांच बार लगातार चुनाव जीतते रहें है, और आज भी लोकप्रियता में कोई बहुत कमी नहीं है, यानि वह एक बेहतरीन टक्कर देने की स्थिति में मौ

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More