सनी कौशल ने अपनी ‘भाभी’ कैटरीना कैफ के 41वें जन्मदिन पर शेयर की पुरानी तस्वीर, किया बर्थडे विश

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके ‘देवर’ सनी कौशल ने पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया।

तस्वीर में दोनों एक यॉट पर बैठे नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ‘भाभी’ और ‘देवर’ मजेदार बातचीत कर रहे हैं। फोटो पर एक्टर ने ‘बर्थडे गर्ल’ का स्टिकर लगाया।

सनी ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे।’

कैटरीना के पति विक्की कौशल ने प्यार लुटाते हुए कई तस्वीरें शेयर की। इनमें से एक तस्वीर में कैटरीना को कार में बैठे-बैठे सोते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में वह विक्की के कंधे पर सिर रखकर सो रही हैं। इस दौरान दोनों ने मास्क लगाया हुआ है। वहीं तीसरी तस्वीर में वह वेकेशन पर मस्ती करते हुए और अन्य में साथ में पूजा करते हुए, पिज्जा एन्जॉय करते हुए और एक-दूसरे का हाथ थामते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ”तुम्हारे साथ यादें संजोना मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा हिस्सा है, जन्मदिन की बधाई मेरी जान।”

विक्की और कैटरीना ने 2021 में राजस्थान में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी, जल्द ही तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म “फिर आई हसीन दिलरुबा” में नजर आएंगे, जो 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

पहले पार्ट का निर्देशन ‘हंसी तो फंसी’ फेम विनील मैथ्यू ने किया था, जबकि दूसरे पार्ट के लिए जयप्रद देसाई ने मैथ्यू की जगह ली है।

‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में जिमी शेरगिल भी हैं।

कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां ‘हसीन दिलरुबा’ खत्म हुई थी, इसमें रानी और ऋषभ आगरा में नए सिरे से शुरुआत करते हैं। सनी कौशल के किरदार अभिमन्यु के आने से उनकी जिंदगी में तूफान आता है।

फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय की कलर येलो प्रोडक्शंस और भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स ने किया है।

–आईएएनएस

पीके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More