सिर मुड़ाते ही ओले! सरयू राय के खिलाफ झारखंड जदयू ने खोला मोर्चा

रांची: बाल सखा नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के बाद झारखंड के सियासी गलियारों में एक के बाद एक बयान से हलचल पैदा करने वाले सरयू राय को बड़ा झटका लगा है, सरयू राय के सारे बयान और दावों से झारखंड जदयू ने अपने आप को अलग  कर लिया है.  प्रदेश जदयू की ओर से सरयू राय को आगामी विधान सभा चुनाव में जदयू की भूमिका और रणनीति पर किसी भी तरीके का बयान से दूर रहने की नसीहत भी दी गयी है. झारखंड के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार सोनी ने दावा किया है कि झारखंड जदयू के किसी भी बड़े नेता के साथ सरयू राय के साथ कोई बात नहीं हुई है, बावजूद इसके वह एक के बाद एक बयान दिये जा रहे हैं, जिसके इस बात का आभास होता है कि विधान सभा चुनाव में जदयू और भाजपा की राह जूदा होने वाली है. 

सरयू राय का झारखंड की सियासत में कोई जनाधार नहीं

झारखंड जदयू की ओर से दावा किया गया कि सरयू राय जो भी बोल रहे हैं, यह उनका निजी राय है. जदयू एनडीए का एक मजबूत साझेदार है और आगे भी रहेगा. सरयू राय की यह पुरानी फितरत है, जिस भी पार्टी के साथ रहते हैं, उसी का विरोध करते है, उनके पास ना तो कोई संगठन है और ना ही झारखंड की सियासत में कोई सामाजिक जनाधार. लोकसभा चुनाव में रांची से अपना उम्मीदवार उतारा था, खूब  प्रचार हुआ, लेकिन वोट आया महज 3000, यही सरयू राय की सियासी कुब्बत है. दरअसल सरयू राय की कोशिश भाजपा जदयू के रिश्ते में दरार डालने की है, लेकिन जदयू सरयू राय की इस चाल में फंसने वाली नहीं है. नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के बाद झारखंड भाजपा के किसी भी पदाधिकारी के साथ सरयू राय की कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन वह एक के बाद एक बयान दिये जा रहे हैं, झारखंड जदयू में सरयू राय की किसी भी भूमिका के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की ओर से कोई निर्देश नहीं आया है. लेकिन नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के बाद सरयू राय लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिसके यह संदेश जाता है कि जदयू भाजपा का राह अलग होने के कगार पर है.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More