एक लाख 36 हजार करोड़! पीएम मोदी से सीएम हेमंत की मुलाकात की वजह
.jpg)
रांची: अपनी जेल यात्रा के बाद इन दिनों सीएम हेमंत सोरेन अपने धार्मिक यात्रा के कारण भी सुर्खियों में है, वह दिन किसी ना किसी मंदिर में नजर आते हैं. कभी काशी विश्वनाथ का दर्शन तो कभी विंध्यवासिनी माता के दरबार में नमन, लेकिन इन धार्मिक यात्राओं के बीच पीएम मोदी साथ उनकी मुलाकात भी सुर्खियों में है. इसकी तस्वीर खुद हेमंत सोरेन की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गयी है और उसके बाद इस मुलाकात की वजहों को टटोला जाने लगा है.
कोयले का बकाया रॉयल्टी की मांग
लेकिन अब जो खबर निकल कर सामने आ रही है पीएम मोदी के साथ इस मुलाकात की मुख्य वजह केन्द्र सरकार के पास झारखंड का बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ की रकम को लेकर था, दरअसल यह पैसा कोयले की रॉलिटी का है, जिसका भुगतान झारखंड किया जाना है, जिसकी मांग काफी अर्से से झारखंड के द्वारा की जाती रही है, जब रघुवर दास की सरकार थी, उस वक्त भी यह मुद्दा सामने आया था, लेकिन डबल इंजन की सरकार होने के कारण यह मुद्दा दब सा गया, अब जब से महागठबंधन की सरकार बनी है. केन्द्र सरकार से बार बार इस राशि को दिये जाने की मांग की जा रही है, अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भी हेमंत सोरेन ने इस बकाये पर तंज कसते हुए कहा था कि झारखंड कोई खैरात नहीं मांग रहा है, यह तो अपना बकाया पैसा मांग रहा है, हमारी जमीन के कोयले के केन्द्र के पास करोड़ो की राशि जाती है, लेकिन झारखंड को उसका हिस्सा नहीं मिलता, और अब अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान भी पीएम मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात में ही सीएम हेमंत ने इसकी मांग कर एक बार फिर से इस मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है, बहुत संभव है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में यह एक सियासी मुद्दा बनता भी नजर आये और भाजपा पर झारखंड की हकमारी करने का आरोप लगे.
