सीएम साय का जशपुर दौरा, “मतदाता अभिनंदन” कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 14 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को जशपुर जिले के लिए रवाना हुए। वहां दुलदुला में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे मतदाताओं का अभिनंदन करने के लिए जशपुर जा रहे हैं।

प्रदेश में हुए गोली कांड को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस शासन में भी गोलीबारी हुई थी और पुलिस ने उस वक्त भी कार्रवाई की थी। उसी प्रकार इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। प्रदेश की पुलिस असामाजिक तत्वों पर काबू करने में लगी हुई हैं। बीते दिनों अमन साहू गैंग के लोगों को भी छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा था। इस मामले में पुलिस तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है।

शनिवार को सीएम साय कैबिनेट के साथ अयोध्या गए थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला का दर्शन कर प्रदेश की उन्नति और प्रगति की कामना की। साथ ही सरयू माता से भी आशीर्वाद लिया।

सीएम साय जशपुर स्थित दुलदुल ग्राम में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री वहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को संबोधित कर वे पुन: रायपुर लौट आएंगे।

–आईएएनएस

आरके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More