दुनिया के शीर्ष नेताओं ने ट्रंप पर जानलेवा हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, 14 जुलाई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पश्चिमी पेंसिल्वेनिया में शनिवार को एक चुनावी रैली के दौरान हुए जानलेवा हमले की दुनिया के तमाम शीर्ष नेताओं ने निंदा की है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “महासचिव इस राजनीतिक हिंसा की स्पष्ट शब्दों में निंदा करते हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”
रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने वाले ट्रंप शनिवार को उस समय बाल-बाल बच गए, जब एक चुनावी सभा में उन पर गोली चलाई गई। गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई और कार्यक्रम में मौजूद दो लोगों की मौत हो गई।
दुनिया के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस हमले के खिलाफ रोष व्यक्त किया है और इस राजनीतिक हिंसा की निंदा की है। कुछ ने इसे “लोकतंत्र पर हमला” भी करार दिया है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “मुझे पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी मिली है। (मेरे पति) डग और मैं राहत महसूस कर रहे हैं कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हम उनके, उनके परिवार और उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो इस गोलीबारी में घायल हुए हैं और प्रभावित हुए हैं।”
I have been briefed on the shooting at former President Trump’s event in Pennsylvania.
Doug and I are relieved that he is not seriously injured. We are praying for him, his family, and all those who have been injured and impacted by this senseless shooting.
We are grateful to…
— Vice President Kamala Harris (@VP) July 14, 2024
उन्होंने कहा, “हम सबसे पहले हरकत में आने वाली अमेरिकी खुफिया सेवा और स्थानीय अधिकारियों के तत्काल कार्रवाई के लिए आभारी हैं।”
हैरिस ने हमले की निंदा करते हुए कहा, “इस तरह की हिंसा के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है। हम सभी को इस घृणित कृत्य की निंदा करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए कि इससे और अधिक हिंसा न हो।”
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, “हमारे लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। हालांकि, हमें अभी तक ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ था, लेकिन हमें इस बात से राहत महसूस करनी चाहिए कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, और इस पल का उपयोग अपनी राजनीति में शिष्टाचार और सम्मान के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करने के लिए करना चाहिए। (मेरी पत्नी) मिशेल और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”
There is absolutely no place for political violence in our democracy. Although we don’t yet know exactly what happened, we should all be relieved that former President Trump wasn’t seriously hurt, and use this moment to recommit ourselves to civility and respect in our politics.…
— Barack Obama (@BarackObama) July 13, 2024
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने भी इस घटना पर दुःख व्यक्त किया और ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसका परिवार राजनीतिक हिंसा का शिकार रहा है, मैं जानती हूं कि किसी भी तरह की राजनीतिक हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं।”
As one whose family has been the victim of political violence, I know firsthand that political violence of any kind has no place in our society. I thank God that former President Trump is safe.
As we learn more details about this horrifying incident, let us pray that all those…
— Nancy Pelosi (@SpeakerPelosi) July 13, 2024
प्राइमरी में ट्रंप को चुनौती देने वाली निक्की हेली ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इससे हर स्वतंत्रता-प्रेमी अमेरिकी को भयभीत होना चाहिए। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के खिलाफ हिंसा को कभी भी सामान्य नहीं माना जाना चाहिए। हम डोनाल्ड ट्रंप, पूरे ट्रंप परिवार और उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं।”
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने हमले पर दुःख व्यक्त किया और कहा कि राजनीतिक हिंसा का समाज में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की रैली में हुए चौंकाने वाले दृश्यों से स्तब्ध हूं, और हम उन्हें और उनके परिवार को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं। किसी भी रूप में राजनीतिक हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। मेरी संवेदनाएं इस हमले के सभी पीड़ितों के साथ हैं।”
I am appalled by the shocking scenes at President Trump’s rally and we send him and his family our best wishes.
Political violence in any form has no place in our societies and my thoughts are with all the victims of this attack.
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) July 14, 2024
ट्रंप के सबसे करीबी पश्चिमी सहयोगियों में से एक, हंगरी के राष्ट्रपति विक्टर ओर्बन ने पोस्ट किया, “इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं राष्ट्रपति के साथ हैं।”
My thoughts and prayers are with President @realDonaldTrump in these dark hours. 🙏
— Orbán Viktor (@PM_ViktorOrban) July 13, 2024
एक अन्य दक्षिणपंथी राजनेता, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने हमले के लिए “अंतर्राष्ट्रीय वामपंथ” को दोषी ठहराया। उन्होंने लिखा, “चुनावों में हारने की घबराहट में वे अपने पिछड़े और सत्तावादी एजेंडे को लागू करने के लिए आतंकवाद का सहारा लेते हैं।”
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने, जो दक्षिणपंथी नेता हैं, “आशंका” व्यक्त की और लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि “चुनावी अभियान के दौरान नफरत और हिंसा पर संवाद और जिम्मेदारी हावी होगी।”
https://www.instagram.com/p/C9Zob3KNXcY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
अमेरिका के पड़ोसी देश कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पोस्ट किया, “पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर गोलीबारी से मैं दुखी हूं। इसे अतिरंजित नहीं किया जा सकता। राजनीतिक हिंसा कभी भी स्वीकार्य नहीं है।”
I’m sickened by the shooting at former President Trump. It cannot be overstated — political violence is never acceptable. My thoughts are with former President Trump, those at the event, and all Americans.
— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) July 14, 2024
जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने कहा, “हमें लोकतंत्र को चुनौती देने वाली किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। मैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
We must stand firm against any form of violence that challenges democracy. I pray for former President Trump’s speedy recovery.
民主主義に挑戦する暴力には毅然と立ち向かわなければなりません。トランプ前大統領の一刻も早い回復をお祈りしています。
— 岸田文雄 (@kishida230) July 14, 2024
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने पोस्ट किया, “पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का लोकतंत्र के सभी रक्षकों द्वारा जोरदार तरीके से खंडन किया जाना चाहिए।”
अपनी और अपनी पत्नी की ओर से लिखते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पोस्ट किया, “सारा और मैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर हुए सीधे हमले से स्तब्ध हैं। हम उनकी सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”
Sara and I were shocked by the apparent attack on President Trump. We pray for his safety and speedy recovery.
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) July 13, 2024
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंटनी अल्बानीज ने लिखा कि चुनावी रैली में हुई घटना “चिंताजनक और चुनौतीपूर्ण है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।”
https://www.instagram.com/reel/C9Y8Z2BBcX_/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने लिखा, “हिंसा लोकतंत्र के लिए खतरा है और हमारे जीवन को कमजोर करती है। हम सभी को इसे अस्वीकार करना चाहिए।”
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने हमले की निंदा करते हुए इसे “भयानक राजनीतिक हिंसा” बताया और ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
यून ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “मैं भयानक राजनीतिक हिंसा से स्तब्ध हूं। मैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। कोरिया के लोग अमेरिका के लोगों के साथ खड़े हैं।”
