यूक्रेन: जो बाइडन ने जेलेंस्की को पुतिन बुलाया, जेलेंस्की बोले कुछ गलतियों को भुला देना चाहिए

नाटो सम्मेलन अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की गुरुवार को जुबान फिसल गई. उन्‍होंने नाटो शिखर सम्‍मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमर जेलेंस्‍की को ‘राष्‍ट्रपति पुतिन’ कह दिया. इस गलती को जल्‍द ही सुधार लिया गया. हालांकि बाइडेन की इस गलती ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चल रही अटकलों को और हवा दे दी है. 
डेमोक्रेटिक पार्टी लगातार इस बात को साबित करने में लगी है कि वह एक दम स्वस्थ हैं। मगर, इस बीच फिर से नाम को लेकर गलती करने से उन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला क्या है?

दरअसल, अमेरिका में नाटो का सम्मेलन चल रहा है। इस सम्मेलन के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाटो और यूक्रेन के बीच एक समझौते का एलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अब मैं चाहता हूं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति अपनी बात रखें, जिनमें जितना समर्पण है, उतनी ही हिम्मत है। बहनों और भाइयों, राष्ट्रपति पुतिन।’ बाइडन यह कहकर पलटे, लेकिन तभी उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और वे वापस आकर बोले, ‘ये राष्ट्रपति पुतिन को हराने वाले हैं, राष्ट्रपति जेलेंस्की। मैं पुतिन को हराने पर इतना ध्यान दे रहा हूं कि हमें उसे लेकर बहुत चिंतित हैं।

जेलेंस्की की सफ़ाई:

रूसी राज्य मीडिया ने नाटो गठबंधन की आलोचना करने के लिए बाइडन को लेकर कटाक्ष किया। उसे यह दावा करते हुए कि इस अवसर को उन्हें एक तमाशे में बदल दिया। वहीं, जब इस बारे में जेलेंस्की से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक गलती थी। मैं सोचता हूं कि यूक्रेन का अमेरिका ने काफी सहयोग किया है। “हम कुछ गलती को भुला सकते हैं।”बाइडेन की गलती के कारण जहां वहां पर मौजूद सभी लोग भौचक्‍के रह गए. वहीं जेलेंस्‍की ने इसे हंसी में उड़ा दिया. जेलेंस्‍की ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह पुतिन से बेहतर हैं. 

“कमला हैरिस को ट्रंप बता गए”

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाइडन अपनी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बता गए। जब बाइडन से पूछा गया कि अगर वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ते हैं तो क्या कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप को हरा सकती हैं? इसके जवाब में बाइडन ने कहा कि ‘मैं उपराष्ट्रपति ट्रंप को नहीं चुनता, अगर मुझे नहीं लगता कि वह राष्ट्रपति के काबिल नहीं हैं।’

 

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More