चीनी महावाणिज्य दूत ने बंगाल में पीस टाउनशिप का दौरा किया

बीजिंग, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारत स्थित चीनी महावाणिज्य दूत शू वेई ने 11 और 12 जुलाई को पश्चिम बंगाल के पीस टाउनशिप जाकर विश्व भारती विश्वविद्यालय के चाइना भवन का दौरा किया। इस मौके पर वाणिज्य दूत चांग चीचोंग भी उनके साथ थे।

इसके दौरान शू वेई ने विश्व भारती विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति अरबिंद मंडल और चाइना भवन के प्रमुख अवजीत से मुलाकात की और चाइना भवन की स्थिति का पता लगाया। दोनों पक्षों ने चीन और भारत के बीच शिक्षा में आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

चाइना भवन के अध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ बातचीत में शू वेई ने चीन के विकास में मिली प्रगति और चीन-भारत सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने में महावाणिज्य दूतावास के कार्यों का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि चीन और भारत के बीच मित्रता का लंबा इतिहास है। महावाणिज्य दूतावास विभिन्न जगतों के लोगों के साथ दोनों देशों के बीच गैर-सरकारी मित्रवत आदान-प्रदान लगातार बढ़ाएगा और चीनी भाषा तथा चीनी संस्कृति सीखने में विद्यार्थियों का प्रोत्साहन करेगा, ताकि और अधिक विद्यार्थी चीन-भारत मित्रता बढ़ाने की युवा शक्ति बन सकें।

चाइना भवन के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने शू वेई के स्वागत में क्लासिक टैगोर गीत और नृत्य, चीनी शास्त्रीय नृत्य, चीना भाषा में गाना, पेपर कटिंग और सुलेख का प्रदर्शन किया। इससे दोनों देशों के बीच मित्रता कायम रखने की इच्छा जताई गई।

पीस टाउनशिप के दौरे पर शू वेई ने चैरिटी संगठन “बी एंड मेक” का शिक्षण स्थल जाकर दान दिया और छात्रों को स्कूल सामग्रियां भेंट कीं। अध्यापकों और छात्रों के स्वागत में शू वेई ने उनके साथ नारियल का पौध लगाया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More