क्या है? ‘रिजॉल्व तिब्बत एक्ट’ अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम चीन को किया चित! टूट जाएगा चीन?

वाशिंगटन: अमेरिका ने तिब्‍बत पर बड़ा कदम उठाया है. अमेरिका के इस कदम से चीन का नाराज होना तय माना जा रहा है. राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने रिजॉल्‍व तिब्‍बत एक्‍ट पर हस्‍ताक्षर कर दिया है, जिसके बाद यह विधेयक अब कानून बन गया है. इस तरह अमेरिका ने तिब्‍बती लोगों के प्रति अपना समर्थन बढ़ाया है. अमेरिका ने चीन और तिब्‍बती धर्मगुरु दलाई लामा के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर दिया है, ताकि अनसुलझे विवाद को सुलझाया जा सके. 

बाइडन ने शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा
“मेरा प्रशासन पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना से दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी बातचीत फिर से शुरू करने का आह्वान करता रहेगा, ताकि मतभेदों को दूर किया जा सके और तिब्बत पर बातचीत के जरिए समझौता किया जा सके।”

चीन ने किया विरोध चीन ने रिजॉल्व तिब्बत एक्ट का विरोध करते हुए इसे अस्थिरता पैदा करने वाला कानून बताया था।

पिछले साल फरवरी में प्रतिनिधि सभा ने जबकि मई में सीनेट ने इस विधेयक को मंजूरी दी थी।चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह कानून चीन के घरेलू मामलों में घोर हस्तक्षेप करता है और चीन के हितों को कमजोर करता है. चीन के मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका को इस अधिनियम को लागू नहीं करना चाहिए. चीन ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका गलत रास्ते पर चलता रहा, तो चीन अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की दृढ़ता से रक्षा करने के लिए दृढ़ कदम उठाएगा. दरअसल अमेरिका ने लंबे समय से तिब्बती लोगों के अपने धर्म और संस्कृति का पालन करने के अधिकारों का समर्थन किया है, और चीन पर भारत की सीमा से लगे सुदूर क्षेत्र में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More