रघुवर दास के बेटे ललित का रौद्र रुप! लग्जरी गाड़ी नहीं मिलने पर चटवाया जूता
.jpg)
रांची: झारखंड के पूर्व सीएम और ओडिशा के महामहिम रघुवर दास के बेटे ललित कुमार का एक हैरत अंगेज कारनामा सामने आया है. बताया जा रहा है कि सात जुलाई के रात ललित कुमार रांची से भुवनेश्वर पहुंचे थें, पुरी स्टेशन उतरते ही वहां एक तैनात अधिकारी को राजभवन से संदेशा पहुंचा कि राज्यपाल के बेटे ललित कुमार स्टेशन पर हैं, उन्हे राजभवन पहुंचना है, उनके लिए एक वाहन की व्यवस्था कर दी जाय. राजभवन से संदेश प्राप्त होने के बाद स्टेशन पर तैनात अधिकारी की ओर से वाहन की व्यवस्था भी कर दी गयी, लेकिन वह वाहन ललित कुमार के रुतबे में गुस्ताखी करने वाला था. ललित कुमार तो किसी लग्जरी वाहन का इंतजार कर रहे थें, और सामने एक सामान्य सी कार खड़ी थी. ललित कुमार किसी प्रकार मन मारकर इसी वाहन पर सवार होकर राजभवन पहुंच तो गयें, लेकिन गुस्सा सातवें आसमान पर था. रात बारह बजते-बजते स्टेशन पर तैनात अधिकारी, बैकुंठ प्रधान को राजभवन के पर्सनल कुक का संदेशा आया कि ललित कुमार इसी वक्त मिलना चाहते हैं. यह संदेश मिलते ही बैकुंठ प्रधान उसी वक्त भागे भागे राजभवन पहुंचे. बताया जा रहा है कि बैकुंठ प्रधान को सामने देखते ही ललित कुमार ने आपा खो दिया, लात जूते के साथ ही गालियों की बरसात होने लगी और तो और इस गुनाह के लिए जूता चाटने का फरमान भी जारी कर दिया गया. बैकुंठ प्रधान किसी तरह वहां से जान बचा कर भागे.
मामला दर्ज करने से पुलिस का इंकार
10 जुलाई को राज्यपाल के प्रमुख सचिव को वाकये की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगायी गयी, लेकिन खबर कि न्याय प्रदान के बदले बैकुंठ प्रधान को जुबान बंद रखते हुए, व्यवहार बदलने की नसीहत दी गयी. बैकुंठ प्रधान राजभवन के हाउसहोल्ड सेक्शन में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात हैं. इसके पहले वह 20 वर्षों तक भारतीय वायु सेना में अपनी सेवा दे चुके है. मीडिया कर्मियों को वाकये की जानकारी देते हुए पत्नी सयोज ने दावा किया कि 11 जुलाई को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की गयी थी, लेकिन राजभवन का नाम सुनते ही पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया. आपको बता दें कि ललित कुमार के खिलाफ यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी जमशेदपुर से कई कहानियां सामने आती रही है. लेकिन अब इसका दायरा बढ़ते हुए ओडिशा तक जा पहुंचा है.
