क्या होता है NOK, शहीद कैप्टन अंशुमान के माता-पिता ने क्यों की इसमें बदलाव की मांग?

शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह के माता-पिता ने क्यों उठाई NOK बदलने की मांग?

19जुलाई 2023 सियाचिन ग्लेशियर पर एक बंकर में सुबह करीब तीन बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। वहां तैनात कैप्टन अंशुमान सिंह ने फाइबर ग्लास की झोपड़ी में आग लगी देख उसमें फंसे लोगों को बचाने के लिए भभकती आग में कूद गए।  और अपने तीन चार साथियों को बचाया लेकिन खुद झुलस गए, बाद में अस्पताल में शहीद गति को प्राप्त हो गए ।इस वीरता और साहस के लिए  कैप्टन अंशुमान सिंह को सेना के दूसरे सबसे बड़े मरणोपरांत वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र इसी साल 5 जुलाई को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने दिया।

भारत के दूसरे नंबर के सबसे बड़े वीरता पुरष्‍कार कीर्ति चक्र से मरणोपरांत सम्‍मानित होने वाले कैप्‍टन अंशुमान सिंह की मां ने अपनी विधवा बहू यानी शहीद की पत्‍नी स्‍मृति सिंह पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब भारतीय सेना के NOK मानदंड में बदलाव की मांग की है। आइए जानते हैं उन्‍होंने क्‍या कहा और क्‍या है ये एनओके?

क्‍या है NOK? जिसे लेकर उठ रहा सवाल 

NOK (Next OF Kin) यानी किसी व्‍यक्ति के सबसे नजदीकी रिश्‍तेदार या कानूनी प्रतिनिधि. सेना के नियम कहते हैं कि अगर सेवारत किसी व्यक्ति को कुछ हो जाता है तो अनुग्रह राशि NOK को दी जाती है. आसान शब्‍दों में यह यह किसी बैंक में नॉमिनी की तरह होता है.

‘एनओके के मानदंड सही नहीं हैं’
मीडिया के साथ बात करते हुए रवि प्रताप सिंह और उनकी पत्नी मंजू सिंह ने कहा कि उनके बेटे अंशुमन सिंह की मौत के बाद उनकी विधवा स्मृति सिंह घर से बाहर चली गईं और मौजूदा वक्त में उन्हें अधिकांश अधिकार मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास अब सिर्फ उनके बेटे की तस्वीर बची है, जो दीवार पर टंगी हुई है. शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह के पिता ने कहा कि ‘NOK के लिए निर्धारित मानदंड सही नहीं हैं. 

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More