एक और एयरपोर्ट कर्नाटक के लिए बहुत जरूरी : एमबी पाटिल

बेंगलुरू, 10 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री एमबी पाटिल ने राज्य में बनने वाले एक नए एयरपोर्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नया एयरपोर्ट कर्नाटक के लिए बहुत जरूरी है।

एमबी पाटिल ने बताया कि, “हम समान क्षमता वाले दूसरे हवाई अड्डे के लिए बहुत गंभीर हैं, क्योंकि 2035 तक राज्य में यात्रियों और कार्गो का भार दोगुना हो जाएगा। इसको लेकर शुरुआती बैठक हो चुकी है। हमने कुछ मानक तय किए हैं, योग्यता के आधार पर साइट जल्द तय की जाएगी।”

केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाने वाले बजट पर बात करते हुए एमबी पाटिल ने कहा कि, केंद्र सरकार को उन राज्यों का समर्थन करना चाहिए, जो योगदान दे रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कमाई करने वाले राज्यों से पैसा लेकर दूसरे राज्यों को बांट दें।

निर्दलीय सांसद रमेश जिनाजिंग ने आरोप लगाया था कि, मैं सात बार का निर्दलीय सांसद हूं, इसके बावजूद मुझे नजरअंदाज किया जा रहा है, इस पर जवाब देते हुए एमबी पाटिल ने कहा कि, वह मेरे क्षेत्र के वरिष्ठ सांसद हैं। अगर वह कुछ कह रहे हैं तो सच ही होगा।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More