गाजियाबाद में आम्रपाली सोसाइटी के बेसमेंट में लगी आग

गाजियाबाद, 10 जुलाई (आईएएनएस)। गाजियाबाद के वैशाली में अम्रपाली सोसायटी के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बेसमेंट पर लगी आग को बुझाने के लिए दो फायर कर्मी बीए सैट पहनकर नीचे उतरे थे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। बेसमेंट में लगी आग काफी तेजी से बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले रही थी, लेकिन फायर विभाग की मुस्तैदी के चलते एक बड़ी घटना होने से बच गई।

फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 जुलाई को जनपद गाजियाबाद के फायर स्टेशन वैशाली में सुबह 7:55 बजे आम्रपाली सोसाइटी सेक्टर-3 वैशाली के बेसमेंट में आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से अग्निशमन अधिकारी सहित 2 फायर टैंकर और यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुंचे फायर कर्मियों ने देखा तो आग भवन के बेसमेंट में बने कमरे में लगी थी। फायर यूनिट ने शीघ्रता से होज लाइन फैलाकर फायर फाइटिंग शुरू कर दी।

इस आग में धुआं अधिक होने के कारण फायर फाइटिंग करने में बहुत परेशानी हो रही थी। तत्काल दो फायरकर्मियों ने बीए सैट पहनकर फायर फाइटिंग की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आप काफी तेजी से बिल्डिंग को अपने चपेट में ले रही थी। दोनों तरफ से दो फायर कर्मियों ने लगातार प्रयास किया और आग पर काबू पा लिया।

फायर यूनिट ने आस-पास के घरों/इलाके को सुरक्षित बचा लिया और एक बड़ी घटना होने से बच गई।

इस आग में रूम में रखे सिक्योरिटी गार्ड के कपड़े आदि सामान जल गए, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

–आईएएनएस

पीकेटी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More