साप्ताहिक राशिफल (08 जुलाई से 14 जुलाई 2024)

लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नयी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। इस हफ्ते पुरानी समस्याओं में राहत महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे लाभ देने वाला साबित हो सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के साथ मनमुटाव संभव है। सेहत को लेकर आंख तथा मुख के रोग परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। अविवाहित लोगों को अच्छे प्रस्ताव इस हफ्ते मिल सकते हैं। धन लाभ होगा।

वृषभ राशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को अपने क्रोध पर संयम रखना लाभ दिला सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित अच्छे लाभ तथा प्रस्ताव इस हफ्ते आपको मिल सकते हैं। इस हफ्ते कार्यों को लेकर भाग दौड़ बनी रह सकती है। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी बनी रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें तथा वाहन चलाते वक्त सावधानी बरते। संतान से लाभ तथा सहयोग आपको मिलेगा।

मिथुन राशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों का पराक्रम तथा आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। इस हफ्ते विरोधी पक्ष के लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें इस हफ्ते आपको परेशान कर सकती हैं। धन का लाभ मिलेगा तथा व्यय भी होगा।

कर्क राशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लाभकारी रहेगी। हफ्ते की शुरुआत में सेहत संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता सामान्य बना हुआ है। इस हफ्ते मित्रों तथा भाइयों से मनमुटाव की स्तिथि पैदा हो सकती है। पारिवारिक दिक्क़ते इस हफ्ते खत्म हो सकती हैं तथा आपकी आर्थिक स्तिथि में वृद्धि की संभावना है।

सिंह राशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन लाभ की प्राप्ति हेतु नए मार्ग मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी तथा सहकर्मी वर्ग के साथ सामंजस्य बनाकर चले। इस हफ्ते यात्रा का योग बना रहेगा तथा ये यात्राएं लाभ देने वाली रहेंगी। इस हफ्ते आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। प्रेमी वर्ग के जातकों को इस हफ्ते शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें। शारीरिक थकावट हो सकती है।

कन्या राशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को नौकरी के संदर्भ में शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के रुके तथा अटके हुए कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकते हैं। सेहत को लेकर कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस हफ्ते अपनी आय तथा व्यय के मध्य सामंजस्य बना कर चलें। अचानक किसी यात्रा का आयोजन हो सकता है।

तुला राशि : यह सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। भाग्य का सहयोग इस हफ्ते आपके ऊपर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति में आपके पक्ष में बनी रहेगी। उच्च पदस्थ लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी को लेकर इस हफ्ते कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। इस हफ्ते यात्रा के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए हफ्ता अच्छा बना रहेगा। प्रेम प्रसंग में स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है। धन का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों की सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग को इस हफ्ते अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता प्राप्त होगी। इस हफ्ते जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते क्रोध तथा आलस्य के चलते हानि मिल सकती है अतः सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को व्यापार को लेकर अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जो जातक नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे है उनकी अभिलाषा इस हफ्ते पूर्ण हो सकती है। इस हफ्ते आपको अपनी वाणी व्यवहार पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। भाई बहनों द्वारा आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सेहत संबंधी कोई समस्या हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी।

मकर राशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातको को धन संबंधी मामलों में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ रिस्तों में मधुरता बढ़ेगी। लोगों से हुए मनमुटाव इस हफ्ते दूर हो सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता उतार चढ़ाव वाला बना रहेगा। इस हफ्ते संतान से मतभेद होने की संभावना हो सकती है। भाग्य का सहयोग आपके लिए मददगार रहेगा। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि संभव है।

कुंभ राशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग के मसलों में सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए यह हफ्ता शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। मकान जमीन के कार्यों पर धन व्यय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथि अच्छी बनी रहेगी विशेष कर व्यापार से जुड़े लोगों के लिए।

मीन राशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को आलस्य तथा क्रोध की अधिकता परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से हफ्ता सामान्य फल देने वाला रहेगा। इस हफ्ते व्यर्थ की भाग दौड़ तथा खर्च आपको दिक्क्त दे सकता है। पहले का कोई किया निवेश इस हफ्ते आपको लाभ दे सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा तथा प्रेमी-प्रेमिका के मध्य स्थितियां अच्छी होंगी।

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं. 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम

–आईएएनएस

एफजेड/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More