चंचल की चंचलता में फंसे चंपाई! जानिये, कैसे आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट से मीडिया सलाहकार बने गोस्वामी के चक्कर में छोड़नी पड़ी कुर्सी

रांची: भुंईहरी जमीन मामले में 148 दिनों के बाद जब पूर्व सीएम हेमंत को 28 जून को होटवार जेल की उंची दीवारों से मुक्ति मिल रही थी. आदिवासी-मूलवासी समुदाय के साथ ही झामुमो और महागठबंधन कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल था. गुलाल उड़ाये और मिठाई बांटी जा रही थी. भाजपा खेमें में एक अनकही उदासी पसरती नजर आ रही थी, झामुमो के अंदर भी एक चेहरा उदास और उतरा नजर आ रहा था. बदली हुई परिस्थितियों में अपनी विदाई बेहद करीब नजर आ रही थी, इसके पहले की आप किसी और निष्कर्ष तक पहुंचे, यह साफ कर दें कि यह चेहरा चाचा चंपाई का नहीं, बल्कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम चंपाई के मीडिया सलाहकार की भूमिका में आये चंचल गोस्वामी का था.

कौन है चंचल गोस्वामी?

आपको याद दिला दें कि चंचल गोस्वामी की पढ़ाई-लिखाई  (जमशेदपुर) विष्टुपुर स्थित सेंट मेरिस हिन्दी विद्यालय में हुई है.यह वही इलाका है, जहां से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आते हैं.  बताया जाता है कि चंचल गोस्वामी बचपन से ही स्टेज प्रोगाम से जुड़ गयें, यही इनकी आजीविका का साधन था. प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा  इनके आइडल रहे हैं, भोजपुरी गानों मजबूत पकड़ है, किसी भी भोजपुरी गायक के गीतों  का  हुबहू प्रस्तूत दे सकते हैं. स्टेज प्रोग्राम की इस कला का चंचल गोस्वामी ने सियासी जगत में भी भरपूर इस्तेमाल किया. एक बार जैसे ही चंपाई सोरेन की अंगुली पकड़ी, धीरे-धीरे सत्ता के गलियारें सक्रिय हो गयें, भुंईहरी जमीन मामले में जब सीएम हेमंत को कालकोठरी भेजा गया, सत्ता की चाभी चाचा चंपाई के हाथ में आयी, चंचल की चंचलता सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोरने लगा.

सीएम की बगल वाली कुर्सी पर बैठने का धाक

चंचल की चंचलता का आकलन आप इसके भी कर सकते हैं कि एक बार तो वह एक सार्वजनिक मंच ही सीएम चंपाई की बगल वाली कुर्सी पर पूरे शानो-शौकत के साथ विराजमान हो गयें. बाद में अधिकारियों ने जब इस बात का इशारा किया कि आपकी कुर्सी सीएम चंपाई के पीछे की है, बगल वाली कुर्सी तो कैबिनेट मंत्रियों और दूसरे राजनेताओं के लिए है, तब जाकर चंचल ने कुर्सी छोड़ी और पीछे बैठना स्वीकार किया.

तबादला उद्योग खड़ा करने की कोशिश

खैर यह बात तो हुई, कुर्सी पर बैठने की, लेकिन मीडिया सलाहकार भी भूमिका में आते ही इनका रुतबा गजब का आसमान छुने लगा, हौसला इतना बुलंद हुआ कि सीएम हाउस में पूर्व सीएम हेमंत के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद की एंट्री पर अघोषित रोक लगा दिया, और सबसे बड़ा खेल तबादले का शुरु हुआ, हर गुजरते समय के साथ चंचल गोस्वामी सुपर सीएम की भूमिका में नजर आने लगे. एक ही अधिकारी को महज 15 दिन में दूसरा तबादला भी किया गया.एक डीएसपी रैंक के अधिकारी तो चंचल के इस कारनामें से इतना आहत हुआ कि अपनी रोती हुआ वीडियो ही सोशल मीडिया पर डाल दिया, चंपाई सोरेन की नजर पड़ी, तब उसे बुलाया गया और उसकी समस्या का निदान हुआ.

हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद भी बदलाव को तैयार नहीं

हालत यह थी कि 28 जून को हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद भी चंचल गोस्वामी अपने में बदलाव लाने के तैयार नहीं था. इस बात का एहसास भी नहीं था कि उसकी पूरी कारदास्तानी जेल में हेमंत को मिल रही थी, और वह संदेह के घेरे में आ चुके हैं. सीएम चंपाई की सज्जनता, विन्रमतता और उदारता का दुरुपयोग कर वह जिस तबादला उद्योग को खड़ा कर रहा है, हेमंत सोरेन की  उस पर नजर है, हालांकि परिस्थितियों की मार कुछ ऐसी है, जेल से इन सारी चीजों को नियंत्रित करने की स्थिति में नहीं थें. लेकिन हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद भी यही खेल करन की कोशिश की गई, खबर इस बात की भी लगी कि चंचल की चंचलता दिल्ली दरबार तक फैलती नजर आ रही है, दिल्ली में सत्ता के गलियारे में उपस्थिति देखी जा रही है. इसी बीच सोनिया गांधी का फोन आया, बताया जाता है कि उसी फोन के बाद सब कुछ बदला, और हेमंत सोरेन ने सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेने का फैसला किया. 

सीएम चंपाई के इस्तीफे के बाद भी जारी था तबादला का खेल

सीएम चंपाई ने अपना इस्तीफा सौंपा और हेमंत सोरेन को मनोनित मुख्यमंत्री के रुप में राज्यपाल की ओर से मुहर लगाई गयी, सात जुलाई को शपथ ग्रहण की तिथी तय हुई, लेकिन इधर यह खेल हो रहा था, उधर इस अंतिम बेला में भी चंचल अपना खेल खेल रहा था. तीन जुलाई को राजधानी रांची में जारी सियासी ड्रामे के बीच सरायकेला-खरसांवा के एसपी मनीष टोप्पो को हटा दिया गया, जबकि मनीष टोप्पो  ने इसी साल मार्च महीने में पदभार संभाला था, उसके बदले में मुकेश लुनायत को कमान सौंपा गया.अधिसूचना भी जारी कर दी गयी. इसके साथ ही तीन जुलाई को ही कई दूसरे अधिकारियों का भी तबादला हुआ, कई दारोगा और इंस्पेक्टर को भी बदला गया, सवाल यह है कि जब सीएम चंपाई ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था, यह साफ हो चुका था कि सत्ता की कमान अब पूर्व सीएम हेमंत के हाथ में जाने वाली है, इस तबादले की इतनी बेचैनी क्यों थी? क्या झारखंड में तबादला उद्योग को खड़ा करने की कोशिश की जा रही थी, क्या इस बेचैनी के पीछे कोई और भी वजह थी, या फिर किसी प्रकार तबादला का आदेश जारी कर अपना पिंड छुड़ाने की कोशिश थी?

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More