हेमंत की ताजपोशी रोकने का तैयार था मास्टर प्लान! जानिए क्यों 7 के बदले 4 जुलाई को ही करना पड़ा शपथ ग्रहण

रांची: बड़गाई स्थित 8.86 भुंईहरी जमीन मामले में जैसे ही झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका को स्वीकार किया और इस बात की टिप्पणी कि ईडी के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे उसके दावों की प्रथम दृष्टया पुष्टि होती हो. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 148 दिनों की जेल यात्रा का सम्मानपूर्ण समापन हो गया. झामुमो की ओर से बगैर देरी किये जमानत की सारी औपाचारिकताएं पूरी की गयी और हेमंत सोरेन जेल की बंद दीवारों से खुली हवा में वापस आ गयें. झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी, गुलाल और पटाखों का दौर शुरु हुआ, कोल्हान से लेकर संताल तक आतिशबाजी की लहर देखी गयी. लेकिन इस खुशी के बीच एक चेहरा ऐसा भी था, जिसके सामने आगे की सियासी भूमिका का सवाल था और वह चेहरा सीएम चंपाई सोरेन का था, 28 जून को रिहाई के बाद जब हेमंत सोरेन 30 जून को भोगनाडीह में उलगुलान का संदेश दे रहे थें, तब तक यह माना जा रहा था कि विधान सभा चुनाव तक सत्ता की बागडोर चाचा चंपाई के पास ही रहने वाली है. सब कुछ सामान्य और सहज दिखता नजर आया.
हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद भी रुक नहीं रही थी चंचल गोस्वामी की गतिविधियां
लेकिन उपर से शांति तो जरुर नजर आ रही है, उसके अंदर एक दूसरी खिचड़ी भी पक रही थी. 30 जून के बाद हेमंत सोरेन उन तथ्यों की समीक्षा में जुटे नजर आयें, जिसकी भनक जेल तक पहुंच रही थी. विश्वनीय चेहरों के द्वारा जो खबर पहुंचायी जा रही थी, वह एक खतरे की घंटी थी. चाचा चंपाई की भूमिका पर कोई सवाल नहीं था, उनकी प्रतिबद्धता और वफादारी पर सशंय की कोई गुंजाइश नहीं थी. लेकिन जिस तरीके से एक आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट के रुप में अपनी जिंदगी की शुरुआत करने वाले चंचल गोस्वामी मीडिया सलाहकार की इस नयी भूमिका में सीएम चंपाई को हैंडल कर रहे थें. वह एक दूसरी दिशा में बढ़ता नजर आ रहा था, बड़ी बात यह थी कि हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद भी चंचल गोस्वामी की गतिविधियों पर विराम लगता नहीं दिख रहा था. तबादले का खेल अभी भी उसी अंदाज में खेला जा रहा था.
वह एक फोन और हेमंत ने सत्ता अपने हाथ में लेने का फैसला कर लिया
दरअसल हेमंत सोरेन के दिमाग में अब साफ होने लगा था कि चाचा चंपाई की सरलता, विन्रमता और ईमानदारी तो एक मिशाल है, लेकिन यही कमजोरी भी है, जिसका दुरुपयोग चंचल गोस्वामी और दूसरे किरदार करते नजर आ रहे हैं. इस भी यह खबर भी मिली कि चंचल गोस्वामी की पहुंच दिल्ली दरबार यानि भाजपा खेमा तक पहुंच रही है. दिल्ली में सत्ता के गलियारे में चहलकदमी देखी जा रही है. इसी बीच सोनिया गांधी का फोन आया. दावा कियाा जाता है कि उसी फोन के बाद झारखंड की सियासत एक बारगी बदलती नजर आयी. हेमंत सोरेन ने सत्ता का बागडोर अपने हाथ में लेने का फैसला किया और तुरंत महागठबंधन के विधायकों की बैठक करवाने का फैसला हुआ. इस बैठक में क्या होना है, इसकी औपचारिक जानकारी चाचा चंपाई को भी दे दी गयी.
हेमंत सोरेन के फैसले से निराश हुए चंपाई
हेमंत सोरेन के इस नये फैसले से चंपाई सोरेन को धक्का लगा, उन्हे कम से कम विधान सभा चुनाव तक कुर्सी अपने पास रहने की उम्मीद थी. नाराज चाचा को मनाने खुद हेमंत सोरेन उनके आवास तक गयें, यह विश्वास दिलाने की कोशिश की उनका सम्मान रखा जायेगा और आगे भी उनकी भूमिका क्या होगी, इसका प्लान तैयार किया जायेगा. हेमंत की कोशिश रंग लायी, चंपाई सोरेन इसे स्वीकार करने को तैयार हो गयें. महागठबंधन की बैठक तमाम विधायकों ने एक स्वर से हेमंत सोरेन को अपना नेता चून लिया गया और इसके साथ ही सीएम चंपाई सोरेन ने अपना इस्तीफा भी सौंप दिया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को मनोनित मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण का आमंत्रण दिया. महामहिम राज्यपाल ने अपने ट्वीटर हैंडल से बाजाप्ते एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि
श्री हेमन्त सोरेन को आज झारखंड राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया। pic.twitter.com/gc5uKW3H2l
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) July 4, 2024
“श्री हेमन्त सोरेन को आज झारखंड राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया।“ यहां तक सब कुछ सामान्य गति से आगे बढ़ता नजर आया. बेहद ही स्वाभाविक रुप से रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सात जुलाई को शपथ ग्रहण का फैसला लिया गया.
भगवान जगरनाथ का आशीर्वाद लेते हुए रथ यात्रा के अवसर पर शपथ ग्रहण का फैसला
खुद झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भगवान जगरनाथ का आशीर्वाद लेते हुए रथ यात्रा के अवसर पर शपथ ग्रहण की औपचारिकता पूरी की जायेगी. इसके दूसरे दिन ही 1500 पारा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देना था, माना जा रहा था कि सीएम चंपाई को हाथों 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानपूर्ण विदाई दी जायेगी.
हिमंता विस्व सरमा के ट्वीट के बाद चार जुलाई को ही शपथ ग्रहण करने का हुआ फैसला
मुख्यमंत्री के पद से गरिमा के साथ एक विदाई।
श्री @ChampaiSoren जी, आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/khLMExmQhq— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 4, 2024
लेकिन इसी बीच असम सीएम और विभिन्न राज्यों में ऑपरेशन लोटस के लिए कुख्यात हिमंता विस्वा सरमा का एक ट्वीट आया, जिसमें लिखा गया कि “मुख्यमंत्री के पद से गरिमा के साथ एक विदाई। श्री @ChampaiSoren जी, आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।“ जैसे ही झामुमो खेमा की नजर इस ट्वीट पर पड़ी, आने वाले खतरे का एहसास होने लगा. हेमंत विस्व सरमा अभी चंद दिन पहले ही झारखंड के आदिवासी नेताओं से घर-घर मुलाकात कर वापस लौटे थें. झारखंड विधान सभा चुनाव में भाजपा के सह चुनाव प्रभारी बनाये गये हिमंता झारखंड में एक बड़े आदिवासी चेहरे की तलाश में है. जो काम बाबूलाल मरांडी नहीं कर पाये, अर्जुन मुंडा से पूरा नहीं हुआ, ऑपरेशन सीता-गीता के बाद भी साकार नहीं हुआ, यदि वह काम किसी दूसरे चेहरे के बूते हो जाय तो बूरा क्या है?
कोलकता कैश कांड में हिमंता की भूमिका आयी याद
और यहीं से हेमंत सोरेन और इंडिया गठबंधन के कान खड़े होने लगे. झामुमो खेमा अलर्ट हुआ तो कांग्रेस को अपने उन विधायकों की याद आयी, जिनका नाम कोलकता कैश कांड में उछला था, तब भी दावा किया गया था कि यह कैश हिमंता विस्व सरमा की ओर से अपनी निष्ठा बदलने के लिए कांग्रेसी विधायकों को बतौर नजराना पैश किया गया था. इस बार भी एक और फोन दिल्ली से आया,ऑपरेशन लोटस की चेतावनी दी गयी. चंचल गोस्वामी का दिल्ली के सियासी गलियारों में चहलकदमी और हिमंता विस्व सरमा के ट्वीट को जोड़ कर आने वाले खतरे को समझाने की कोशिश हुई. यह बताया गया कि यदि तत्काल शपथ ग्रहण नहीं हुआ तो यह जीती बाजी पलट सकती है. खेल शुरु हो चुका है.
चाचा चंपाई की सादगी और विन्रमता से फायदा उठाने का खतरा
चाचा की सादगी और विन्रमता का फायदा उठाया जा सकता है और महज दो घंटें के अंदर एक बार फिर महागठबंधन के नेता राजभवन में मौजूद थें. अभी चंद घंटे पहले जिन नेताओं को महामहिम ने विदाई की थी, एक बार फिर से उनके सामने थें, महामहिम से आज भी शपथ ग्रहण करवाने का आग्रह हुआ . इस बीच राज्यपाल भी “श्री हेमन्त सोरेन को आज झारखंड राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया।“ का ट्वीट डाल चुके थें, महागठबंधन के नेताओं ने जैसे ही अपना फैसला सुनाया, राजभवन में ही शपथ ग्रहण करवाने का आग्रह किया, महामहिम ने आग्रह को स्वीकार कर लिया. इस प्रकार कोलकता कैश कांड के बाद एक और ऑपरेशन लोटस अपने प्रारम्भिक अवस्था में ही दफन हो गया
